प्रधानी की रंजिश में पथराव-फायरिग, नौ घायल

नल से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद दो लोगों को लगी गोली तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:13 AM (IST)
प्रधानी की रंजिश में पथराव-फायरिग, नौ घायल
प्रधानी की रंजिश में पथराव-फायरिग, नौ घायल

संसू, हाथरस : हसायन के गांव बरसामई में प्रधानी की रंजिश में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक दोनों पक्षों में तीन बार मारपीट-फायरिग हुई। एक पक्ष वर्तमान प्रधान है तो दूसरा पूर्व प्रधान का। विवाद में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों को गोली लगी है। सुरक्षा की ²ष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात है।

बरसामई में नीरज यादव प्रधानी का चुनाव जीते हैं। बुधवार रात नल पर पानी भरने को लेकर नीरज यादव और पूर्व प्रधान बौबी यादव पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हो गई थी। तब लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। सुबह दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। तभी पथराव और फायरिग से वहां भगदड़ मच गई। कुछ घंटे बाद फिर से दोनों पक्षों में पथराव और फायरिग हुई। फायरिग में पूर्व प्रधान बौबी और दूसरे पक्ष के गुड्डू को गोली लगी है। पुलिस ने पथराव व फायरिग में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक न होने पर घायलों को पुलिस ने वापस हसायन बुला लिया। घायल गुड्डू के भाई रामनरेश ने कोतवाली हसायन में तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। ये लोग हुए घायल

43 वर्षीय गंगा देवी, 48 वर्षीय राकेश, 22 वर्षीय बौबी, 26 वर्षीय गुड्डू, 14 वर्षीय मयंक, 70 वर्षीय सुरजन सिंह और 35 वर्षीय उमेश घायल हो गए। फूलमाला व ज्ञान देवी भी घायल हो गई। इनका कहना है

दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था, पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। फायरिग की बात गलत है। एक पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तय की जाएगी।

मृदुल कुमार, एसओ हसायन। चुनावी रंजिश में घर

में घुसकर मारपीट

फोटो: 39, 40

संसू, सादाबाद : चुनावी रंजिश को लेकर गांव बीजलपुर में एक घर में घुसकर कई नामजदों ने मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।

गांव बीजलपुर के पीड़ित पक्ष के योगेश कुमार ने तहरीर में बताया है कि चुनावी रंजिश के चलते हारने वाले प्रत्याशी पक्ष के लोग घर में घुस आए। उनके हाथों में लाठी और धारदार हथियार थे। आरोप है कि प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद यह लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। तहरीर में महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। एसएचओ सादाबाद ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

बगुली में चुनावी रंजिश में संघर्ष, आठ घायल

संस, हाथरस : पंचायत चुनाव की रंजिश सामने आने लगी है। गुरुवार को मुरसान क्षेत्र के गांव बगुली में दो पक्षों में प्रधानी में वोटों को लेकर विवाद हो गया। जमकर डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गये। झगड़े की सूचना मिलने पर गांव में पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मुरसान इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी