लूटने के लिए सरकार बनाती हैं सपा-बसपा : स्वतंत्रदेव

दिल्ली से कासगंज जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत विपक्षी दलों पर बरसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:58 AM (IST)
लूटने के लिए सरकार बनाती हैं सपा-बसपा : स्वतंत्रदेव
लूटने के लिए सरकार बनाती हैं सपा-बसपा : स्वतंत्रदेव

संसू, हाथरस : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं और उनके बारे में अवगत करा रहे हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ये बातें दिल्ली से कासगंज जाते समय स्वागत के दौरान कही। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां जनता को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को खुशहाल बनाती हैं। भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। मोदी-योगी दोनों विकास पुरुष हैं। भ्रष्टाचार पर इन दोनों ने कड़ा वार किया है।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय के समीप नगर की सीमा पर फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह जादौन, सुनील गुप्ता, मुकेश सिंह चौहान, गिरीश मोहन गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान और रेशम पाल सिंह मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल चौहान, योगेश वर्मा, टीकम सिंह, विजयपाल प्रधान मौजूद थे। डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर हमले रोकने की मांग उठाई

जासं, हाथरस : डाक्टरों के ऊपर तीमारदारों के हमले रोकने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के देशव्यापी आंदोलन के तहत डाक्टरों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी। मांगों को लेकर स्थानीय शाखा ने डीएम को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर डाक्टर को दोषी ठहराते हुए हमले किए जाते हैं। इसको रोकना जरूरी है। विरोध के चलते शुक्रवार को डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया। इसी दौरान डीएम रमेश रंजन को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट गए। ज्ञापन देने वालों में उनके साथ डॉ. अनुपम सिंह व डॉ. संजय अग्रवाल थे।

chat bot
आपका साथी