पांच को तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकालेगी सपा

वोट बढ़ाएंगे और बूथ भी जिताएंगे के नारे के तहत शुरू होगा अभियान सपा के पदाधिकारी जनपद में बूथ स्तर पर मजबूत कर रहे संगठन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST)
पांच को तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकालेगी सपा
पांच को तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकालेगी सपा

संवाद सहयोगी, हाथरस: समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को अलीगढ़ रोड पर रावत नगर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पांच अगस्त को प्रस्तावित साइकिल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट बढ़ाने एवं पांच अगस्त को साइकिल यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए •िालाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को अपने नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट भी बढ़ाएंगे और बूथ भी जिताएंगे के नारे के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष वोट बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ अध्यक्ष अपना बूथ जिताएगा तभी प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। पूर्व •िालाध्यक्ष ओमवती यादव, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, युवजन सभा के •िालाध्यक्ष सुनील यादव, •िाला उपाध्यक्ष ठाकुर डंबर सिंह, वरिष्ठ नेता मोहर सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, •िाला पंचायत सदस्य के पति विपिन यादव, पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, ताजेंद्र निम, विश्वंभर सिंह, भगत सिंह विधान सभा अध्यक्ष, गंगा सिंह सेंगर, हेमंत गौड़ नगर अध्यक्ष, अवधेश बाबा, अकील अहमद कुरैशी, विवेक यादव रोहिताश यादव •िालाध्यक्ष लोहियावाहिनी, गोलू प्रधान, शाहिद सिद्दीक़ी, जफरुद्दीन, मजीबुर्रहमान, हरवीर सिंह तोमर मौजूद थे। कुरीतियां दूर करने से ही

होगा समाज का विकास

संसू, हसायन : क्षेत्र के ग्राम नगला कटैला में काली के मंदिर पर क्षत्रिय सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व समाज की जनसमस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। अध्यक्षता महेश बाबू ने व संचालन शीशपाल सिंह ने किया। इसमें रामवीर सिंह परमार, विवेकशील राघव, मनोज सिसोदिया, सुंदर सिंह पुंढीर, लड्डू सिंह, महेंद्र प्रताप सोलंकी, जबर सिंह, मुकेश चौहान, नितीश कुमार, देवेंद्र राघव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी