पुलिस सम्मान के साथ सिपाही की अंत्येष्टि

बिसावर के सिपाही की एत्मादपुर के निकट सड़क दुर्घटना में हुई मौत परिवार में मचा हाहाकार।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 01:08 AM (IST)
पुलिस सम्मान के साथ सिपाही की अंत्येष्टि
पुलिस सम्मान के साथ सिपाही की अंत्येष्टि

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में मंगलवार की शाम एत्मादपुर क्षेत्र के गुड़िया की ताल के निकट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार सिपाही की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सिपाही का शव गांव पहुंचने पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इसमें काफी लोग मौजूद थे।

बिसावर निवासी कृपाल सिंह के पुत्र विवेक चौधरी 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। इस समय वह फिरोजाबाद जनपद के थाना रामगढ़ में तैनात थे। 34 वर्षीय विवेक एक हत्या के मामले में जानकारी करने के लिए एक्टिवा से जा रहे थे। वे एत्मादपुर क्षेत्र के गुड़िया के ताल हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव में होने पर परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए थे। रात्रि में ही पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव गांव पहुंचा। शव देख स्वजन में हाहाकार मच गया। सिपाही की मौत के बाद गांव में सलामी गारद पहुंची और पुलिस सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही के अंतिम संस्कार में रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, भाजपा नेता रूपेंद्र चौधरी, रामहरि चाहर, देवचंद गौड़, भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी, कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र फौजदार आदि भी शामिल हुए। दावत में गए युवक का

शांतिभंग में चालान

संस, हाथरस : चंदपा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में इगलास क्षेत्र का युवक अपने दोस्त के साथ मंगलवार रात को शादी समारोह में शामिल होने गया था। तभी गेस्ट हाउस के बाहर ही गेटमैन ने युवक को रोक लिया। इस बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा करने वाले युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी