सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं, नहीं लगेंगे सूतक

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन शनिवार को सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:10 AM (IST)
सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं, नहीं लगेंगे सूतक
सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं, नहीं लगेंगे सूतक

संस, हाथरस : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन शनिवार को सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह मुख्य रूप से आस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी क्षेत्र अंटार्कटिका, साउथ अफ्रीका के दक्षिणी भाग में ही देखा जा सकेगा। इन देशों में ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार देशों में पड़ेगा उसमें भारतीय समय सुबह 10.41 बजे से 2 बजे के अंतराल में 49 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डा. गणेशचंद्र वशिष्ठ ने बताया कि इस ग्रहण का धार्मिक ²ष्टि से कोई प्रभाव नहीं है। गर्भवती महिलाएं, गर्भित पशु सहित किसी पर भी कोई दोष नहीं है। इसमें कोई सूतक एवं नियम मान्य नहीं होगा। उन्होंने ग्रहण को लेकर भ्रमित करने वालों से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया है। सेंगर नदी नमामि गंगे में चयनित,

दूर होगी खारे पानी की समस्या

संस, हाथरस: जिले की पौराणिक सेंगर नदी के नमामि गंगे के लिए चयनित होने से लोगों में उत्साह बना हुआ है। इसे लेकर हाथरस , सासनी, हसायन ब्लाक के कई गांवों के लोगों ने जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा को उनके कार्यालय पर जाकर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने बताया कि इस योजना में चयनित होने से हाथरस में खारे पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। नमामि गंगे योजना से इस नदी का पानी प्रदूषण रहित होकर शुद्ध हो जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। चेयरमैन ने नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प सभी ग्रामीणों को दिलाया। इसमें गोपाल अग्निहोत्री हाथरसी, आशीष कुमार, महेन्द्र पाल अग्निहोत्री, नरेन्द्र अग्निहोत्री, अविनेश कुमार, अमित अग्निहोत्री, गोरव कुमार अग्निहोत्री, प्रकाश सिंह वादल, विजय कान्त अग्निहोत्री, विजय शर्मा, शिवम अग्निहोत्री, रिशीकान्त अग्निहोत्री, कंचन सिंह, राज कुमार अग्निहोत्री, भगवान सिंह, सुरेश चन्द्र नम्बरदार, राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी