ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिता

कई दिन से खराब मौसम भी बन रहा है निर्माण कार्य की गति में अड़ंगा सेतु निगम की ओर से डीएम को दी गई है 10 अगस्त तक की तारीख।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:13 AM (IST)
ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिता
ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिता

जागरण संवाददाता, हाथरस: तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर निर्माण की सुस्त चाल ने फिर से हाथरस के लोगों की चिता बढ़ा दी है। कई दिन से खराब मौसम भी निर्माण की गति में अड़ंगा बन रहा है। सेतु निगम की ओर से डीएम को दी गई 10 अगस्त तक काम पूरा होने की तारीख पर अब संशय के बादल मंडरा रहे हैं। धीमी रफ्तार को देख नहीं लगता है कि काम वक्त पर पूरा हो पाएगा।

कई दिनों मौसम खराब है और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश ने सेतु निगम के अफसरों की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि पिछले दिनों जब डीएम रमेश रंजन निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने आए थे तो उनको सेतु निगम के अधिशासी अभियंता सुमन ने भरोसा दिया था कि 10 अगस्त तक पुल का काम पूरा हो जाएगा मगर जिस तरह से बारिश के कारण काम धीमा हुआ है उससे 10 अगस्त तक निर्माण पूरा होता नहीं दिख रहा है।

वर्ष 2018 में शुरू हुआ था काम

शहर के अति व्यस्त तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग पर 700 मीटर लंबे ओवरब्रिज का तोहफा वर्ष 2018 में भाजपा शासन में मिला था। इस पर 23.57 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है। कोरोना काल के कारण यहां काम बंद था, लेकिन अब तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल बारिश के कारण काम सुस्त है।

ओवरब्रिज की खूबसूरती को

और बढ़ाएगी वाल पेंटिग

संस, हाथरस : नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बुधवार को तालाब चौराहा पर पुल के नीचे बन रहे वाल पेंटिग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे वाल पेंटिग का कार्य कराकर पुल को खूबसूरत रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही नगर का भी विकास हो रहा है। शहर में वर्टिकल गार्डन, पार्क के पास भी वाल पेंटिग कराई जा रही है। इन खूबसूरत जगहों पर बैठने के लिए भी सीटों की व्यवस्था की गई है। जगह जगह इसी खूबसूरत और विकसित जगहों पर बैठने के स्थान है। अपराधों को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बूथ भी बने हुए हैं। चेयरमैन ने बताया कि वाल पेंटिग के माध्यम से हमारा लक्ष्य देश की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना है। इससे यहां बच्चे बाहर जाकर हाथरस का नाम रोशन करेंगे।

chat bot
आपका साथी