रेलवे पुल के ऊपर जल्द ही शुरू होगा स्लैब का काम
इज्जतनगर रेलवे टीम हाथरस में डालेगी डेरा चार तक है ब्लाक पॉश डालने का काम सेतु निगम करेगा अगले महीने बनेंगी सीढि़यां।
जागरण संवाददाता, हाथरस : शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का काम जोर पकड़ लिया है। गोरखपुर से आई रेलवे की टीम अपना काम कर चार मार्च के बाद लौट जाएगी। इसके बाद इज्जतनगर की टीम आकर धनुष आकार में बन रहे पुल पर स्लैब डालने का काम करेगी। सेतु निगम की ओर से पुल के दोनों ओर डामरीकरण का काम कराया जाना है, जो मार्च के अंत में खत्म होने की संभावना है।
पुलिस प्रशासन ने पांच फरवरी की रात से बीस फरवरी तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक तालाब चौराहा पर ट्रैफिक को प्रतिबंधित करते हुए डायवर्ट किया है। रात के वक्त दो चरण में दो-दो घंटे का ब्लाक मिल रहा है। पहला ब्लाक रात नौ बजे से 11 बजे तक का और दूसरा ब्लाक तीन से पांच बजे के बीच का है। ब्लाक चार मार्च तक का है। जाम की समस्या बरकरार
ओवरब्रिज पर गार्डर डालने का काम पूरा कर दिया गया है। इससे मंगलवार को शहर में दिनभर जाम लगा रहा। सबसे अधिक दिक्कतें मथुरा व सिकंदराराऊ रोड के वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। सुबह दस बजे पूर्वोत्तर रेलवे के क्रासिग पर बागला रोड वाला फाटक खुला था, मगर जाम एक किलोमीटर तक दोनों तरफ लगा था। इसके कारण नौकरी पेशा लोग जहां के जहां फंसे रहे। साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
संसू, सिकंदराराऊ : नगर के बाजारों में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं श्रम निरीक्षक ने संयुक्तरूप से मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया। अधिकारियों ने बंदी का उल्लंघन करने पर चार व्यापारियों के चालान काटे।
जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को नगर के बाजारों की साप्ताहिक बंदी तय है, कितु साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खोली जा रही थीं। सोमवार को नगर पालिका परिषद ने लाउड स्पीकर से उद्घोषणा कर साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करने को कहा था। मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ.ब्रजेश कुमार एवं लेबर इंस्पेक्टर मोहम्मद आजम खां ने संयुक्तरूप से अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा है कि समस्त व्यापारी साप्ताहिक बंदी का पालन करें। इस दिन अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें। उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।