सीमा बनेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष: जयवीर

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि सीमा उपाध्याय ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM (IST)
सीमा बनेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष: जयवीर
सीमा बनेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष: जयवीर

जासं, हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि हाथरस जिला पंचायत सीट पर हर हाल में भाजपा की प्रत्याशी सीमा उपाध्याय अध्यक्ष पद पर काबिज होंगी। आज हमारे पास बहुमत से अधिक बीस सदस्य मौजूद हैं, जिस तरह से सभी विरोधी पार्टी एक होकर इस चुनाव में बहुमत जुटाने के लिए लगी हुई हैं, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगी। वे शनिवार की शाम भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगातार सदस्यों से संपर्क कर सीमा उपाध्याय को अध्यक्ष बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामवीर सिंह भैया ने कहा कि पूरे दमखम के साथ हम भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के साथ हैं। 18 से अधिक जिला पंचायत सदस्य सीमा उपाध्याय के साथ हैं। बहुमत से अधिक मत पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी। इस दौरान पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री हरिशंकर राना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नरेन्द्र सिंह जादौन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान ने ली शपथ

हसायन विकासखंड के गांव पिछोंती में सूरजमुखी देवी द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली गई। इस मौके पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। गांव गंगापुर के गौरी शंकर माहौर व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश चंद द्वारा दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी