स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने मारी युवक को गोली, गंभीर

घायल युवक की हालत नाजुक अलीगढ़ में चल रहा उपचार पुलिस हमले की वजह की पड़ताल में जुटी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:39 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:39 AM (IST)
स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने मारी युवक को गोली, गंभीर
स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने मारी युवक को गोली, गंभीर

संवाद सूत्र, हाथरस : कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बरसौली में ईंट भट्ठे के पास खोखे पर सामान बेचने वाले युवक पर सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल की मैग्जीन व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

हसायन क्षेत्र के गांव बरसोली निवासी 35 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू गांव से कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे के पास एक खोखे में नमकीन, बिस्कुट, गुटखा आदि खाने-पीने की चीजों की छोटी सी दुकान चलाता है। सोमवार सुबह नौ बजे युवक खोखे में बैठा हुआ था। तभी अचानक एक स्कार्पियो सवार तीन लोग वहां आकर रुके। हमलावरों ने सौरभ को निशाना बनाते हुए फायरिग कर दी। गोली युवक के माथे में लगी। सुबह के वक्त हुई फायरिग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर हसायन मृदुल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर जिदा कारतूस व पिस्टल की मैग्जीन मिली है। सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मारी है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के स्वजन फिलहाल उसे अलीगढ़ में उपचार दिला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी