छोटे-छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए संजय

आगरा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर हुई थी कर्मचारी की मौत शव आते ही गिजरौली की आशीर्वाद धाम कालोनी में मच गया कोहराम।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:33 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:33 AM (IST)
छोटे-छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए संजय
छोटे-छोटे बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए संजय

संवाद सहयोगी, हाथरस : हाथरस के आशीर्वाद कालोनी निवासी संजय सिंह की आगरा के आइएसबीटी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हादसे में रविवार की शाम को मौत के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में बड़े संजय सिंह का शव सोमवार की शाम को उनके घर लाया गया तो हाहाकार मच गया। करीब चार साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। संजय अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों सहित माता-पिता को रोते बिलखते छोड़ा है।

संजय सिंह हाथरस के पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। पिता देवराज सिंह वन विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। संजय रविवार को आगरा में आवास विकास कालोनी में रह रही बहन के घर घूमने गए थे। घर पहुंचने से पहले ही निर्माणाधीन पुल पर हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पाकर रात में ही स्वजन आगरा चले गए थे। सोमवार शाम को शव घर लाया गया। पत्नी मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी ढाई वर्ष की बेटी वंद्रा और एक वर्ष का बेटा मृदुल है। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कालेज की बाउंड्री का टुकड़ा

सिर पर गिरने से छात्र घायल

संस, हाथरस: शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी गौरव कुमार पुत्र प्रमोद शर्मा बागला इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार की दोपहर को वह अपने दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर में बैठा था। इसी बीच उसके सिर पर बाउंड्री का एक टुकड़ा टूट कर गिर गया, जिससे गौरव बुरी तरह से घायल हो गया। यह देख के उसके साथ मौजूद बच्चों के होश उड़ गए और फिर लहूलुहान छात्र को शिक्षक व विद्यार्थी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे उपचार दिया गया। छात्र के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए।

chat bot
आपका साथी