हाथरस में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रतिदिन कर रहे सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए नगर पालिका द्वारा सफाई कार्य शहर में कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:27 PM (IST)
हाथरस में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रतिदिन कर रहे सैनिटाइज
हाथरस में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रतिदिन कर रहे सैनिटाइज

हाथरस: कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए नगर पालिका द्वारा सफाई कार्य शहर में कराया जा रहा है। सुबह से शुरू होकर यह कार्य रात में दो बजे तक चल रहा है। अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण भी समय-समय पर किया जा रहा है।

नगर पालिका द्वारा कोरोना महामारी का संक्रमण दिखते ही शहर में सफाई व्यवस्था शुरू करा दी थी। इसके लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पालिका के करीब 400 सफाई कर्मी इस कार्य में लगे हुए हैं। इसके साथ बाजारों के साथ बस्तियों में भी प्रतिदिन मशीनों द्वारा सैनिटाइज का कार्य कराया जा रहा है। जहां बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाती वहां पर छोटी स्प्रे मशीन का प्रयोग कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि लोगों को महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए पालिका ने अपने सभी संसाधन लगा रखे हैं। भीड़ से बचने व कोविड नियमों की जानकारी देने के लिए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कोविड को देखते हुए बिना मास्क घरों से नहीं निकलने की अपील लोगों से की।

51 मरीज सही,33 लोग हुए संक्रमित: कोरोना संक्रमण का खतरा निरंतर बना हुआ है। गांवों में लगातार टीमें दवाई वितरित कर रही हैं। शनिवार को जिले के लिए राहत भरी खबर रही। 51 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली। तो वहीं 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमण की आई।

जलालपुर निवासी 34 वर्षीय युवक, तिलौठी निवासी 37 वर्षीय महिला, राजा महेंद्र प्रताप कालोनी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, साकेत कालोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, एलआइसी आफिस मंदिर के पास 37 वर्षीय व्यक्ति, विजय निवासी 28 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय युवक, बुढ़ाइच निवासी 21 वर्षीय युवक, अंडौली निवासी 10 वर्षीय बालक, कुंकरगवां निवासी 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। नगला प्रेम सिंह निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, पटैनी मुरसान निवासी 23 वर्षीय युवक, हतीसा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, अटल टाल गौशाला रोड निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, प्रकाश टेक्सटाइल निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, तमन्ना गढ़ी निवासी 24 वर्षीय युवती, रूहेरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ी बलना निवासी 32 वर्षीय युवक, चैतन्य धाम कालोनी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, 76 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जोगिया निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गढ़ी हरबल निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, वेदई निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, कानऊ निवासी 13 वर्षीय किशोर, नगला मिया निवासी 26 वर्षीय युवक, हासिमपुर निवासी 18 वर्षीय किशोर, देदामई निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, रूदायन निवासी 25 वर्षीय युवक, इमली वाला मोहल्ला मुरसान निवासी 25 वर्षीय युवक व 05 वर्षीय बच्ची और हाथरस जंक्शन निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

chat bot
आपका साथी