कोविड संक्रमण से बचने को प्रतिदिन होगा सैनिटाइजेशन

पेयजल आपूर्ति के साथ सफाई व्यवस्था पर रहेगा जोर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराएगी सामुदायिक रसोई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:13 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:13 AM (IST)
कोविड संक्रमण से बचने को प्रतिदिन होगा सैनिटाइजेशन
कोविड संक्रमण से बचने को प्रतिदिन होगा सैनिटाइजेशन

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोविड-19 की लहर को देखते हुए संक्रमण से बचने के लिए शहर में मंगलवार से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसकी शुरुआत एसबीआइ की मुख्य शाखा से की गई है। शहर वासियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी वार्डों में निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।

यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने आवास पर हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 संक्रमण पर आयोजित वेबिनार में दिए गए निर्देशों का पालन पालिका ने शुरू कर दिया है। उन्होंने शहर में 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण कराने, ई-संजीवनी पोर्टल का प्रचार-प्रसार करने के साथ दुकानदारों को बिना मास्क आने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने को कहने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया। साथ उन्होंने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ संक्रामक बीमारी के खतरे वाले स्थानों पर ब्लीचिग पाउडर व सोडियम हाईपोक्लोराइड का प्रतिदिन छिड़काव भी जरूरी है। उन्होंने शहर में भीड़ से बचने व बिना मास्क घर से नहीं निकलने के लिए लोगों को जागरूक किया। इसमें संदीप भार्गव, रामबहादुर सिंह मौजूद थे। गरीबों भोजन देगी सामुदायिक रसोई

चेयरमैन ने प्रत्येक वार्ड में लोगों को सरकारी अस्पतालों में निश्शुल्क चिकित्सा के बारे में जागरूक करने को कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने शहर में कोई भी व्यक्ति व परिवार भूखा न रहे, इसके लिए सामुदायिक रसोई का निर्माण व संचालन कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनसमस्याओं की जानकारी मोबाइल नंबर 9837084440 पर दी जा सकती है। कल बंद रहेगी जनपद न्यायालय

जासं, हाथरस : 15 अप्रैल को मतदान होने के कारण जनपद न्यायालय बंद रहेगा। ये जानकारी जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह-1 ने दी। दरअसल, हाथरस जनपद में पहले चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अप्रैल को है।

chat bot
आपका साथी