सजल सोशल मीडिया तो मयंक बने केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी

संसू हाथरस सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई जिसमें सजल पंडित को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं मयंक उपाध्याय माही को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश तिवारी एडवोकेट को चित्रकूट अरुण दुबे को मिर्जापुर आशुतोष त्रिपाठी को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM (IST)
सजल सोशल मीडिया तो मयंक  बने केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी
सजल सोशल मीडिया तो मयंक बने केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सजल पंडित को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं मयंक उपाध्याय माही को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी, अखिलेश तिवारी एडवोकेट को चित्रकूट, अरुण दुबे को मिर्जापुर, आशुतोष त्रिपाठी को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं ऋषभ शर्मा को हाथरस युवा जिलाध्यक्ष एवं अंकुश पंडित को सिकंदराराऊ का युवा नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर नए पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, संयोजक चेतन शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा संगठन समाज को एकत्रित एवं सही दिशा देने का काम करता है।

आदित्य शर्मा, मनोज पंडित, सजल पंडित, मयंक उपाध्याय माही, राजू शर्मा, अवनीश भारद्वाज, विशाल पचौरी, गौरव भारद्वाज, विशाल शर्मा, निखिलवर्ती पाठक, पारस शर्मा, कपिल उपाध्याय, हरीश वशिष्ठ, कपिल पंडित, देवदत्त उपाध्याय, संदीप शर्मा, राज भारद्वाज, अंकुश उपाध्याय ,देव पंडित ,नीरज शर्मा, रितिक पाडेय, माधव पंडित, यश उपाध्याय आदि मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी