सादाबाद पुलिस ने टाटा मैजिक से बरामद किया 45 लाख का गांजा

सादाबाद में एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान एक टाटा मैजिक टेंपो से करीब 45 लाख रुपये कीमत का 94.500 किलो गांजा बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:40 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:40 AM (IST)
सादाबाद पुलिस ने टाटा मैजिक से बरामद किया 45 लाख का गांजा
सादाबाद पुलिस ने टाटा मैजिक से बरामद किया 45 लाख का गांजा

संसू, हाथरस : सादाबाद में एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान एक टाटा मैजिक टेंपो से करीब 45 लाख रुपये कीमत का 94.500 किलो गांजा बरामद किया। मैजिक में सवार दोनों युवक भागने में सफल हो गए। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सादाबाद पुलिस ने गांजा तस्करी की सूचना पर गुरुवार रात गोविदपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया गया तो गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने जब टाटा मैजिक गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से 94.500 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने गांजे के साथ यूपी 85 एजे- 9938 मैजिक टेंपो बरामद किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप सिंह चौकी प्रभारी गोविदपुर, उप निरीक्षक सहवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल रिकू यादव शामिल थे। कोर्ट के आदेश पर दो

के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संसू, सिकंदराराऊ : न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति ने दो नामजदों पर फर्जी दस्तावेज से दुकान पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एक वर्ष पुराना है।

मोहल्ला रोशनगंज निवासी प्रवीण कुमार ने न्यायालय के आदेश परर् लिखाई रिपोट में बताया है कि वह ललित प्रकाश का किराएदार रहा है। ललित प्रकाश की मृत्यु के बाद उनके वारिसान से किराएदारी वाली दुकान का पंजीकृत बैनामा ललित प्रकाश की पत्नी सुधा गुप्ता व उनके पुत्र राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, हर्ष गुप्ता निवासीगण आगरा से 29 सितंबर 2020 को अपने पुत्र विकास गुप्ता के नाम करा लिया था। विजय प्रकाश गुप्ता व गुप्ता गौरव ने दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से मूल पंजीकृत भागीदारी पत्र में हेराफेरी कर ली। जिसके आधार पर वादी और उसके पुत्र विकास गुप्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। कूट रचित अभिलेखों को दुकान पर जबरन कब्जा करने के लिए प्रयोग करके 30 सितंबर 2020 को सुबह 9:00 बजे दुकान पर ताला डाल कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। बाइक-मोपेड की भिड़ंत

में तीन लोग घायल

संसू, हसायन : कोतवाली क्षेत्र के अंडोली रोड स्थित संकट मोचन इंटर कालेज के पास एक बुजुर्ग अपनी मोपेड से अपने गांव कानऊ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने मोपेड में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी