शाम के बाद शहर से नहीं मिलतीं रोडवेज की बसें

लंबे रूटों पर जाने के लिए दोपहर में ही निकल जाती हैं बसें शाम छह बजे के बाद लोकल रूटों पर भी नहीं मिलती बसें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:33 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:33 AM (IST)
शाम के बाद शहर से नहीं मिलतीं रोडवेज की बसें
शाम के बाद शहर से नहीं मिलतीं रोडवेज की बसें

संस, हाथरस: शाम को बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके लिए आगरा, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बाइपास तक जाना पड़ता है। लोकल रूटों पर बसों के नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का सपना आखिर कब पूरा होगा। यहां तो यात्रियों को बसें तक समय पर नहीं मिलतीं। शाम के बाद तो लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन बंद हो जाता है। शहर से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। ट्रेनों में किराया बढ़ने व उनकी संख्या कम होने से भी रोडवेज की बसों के अधिक यात्री दिखने लगे हैं। इसके बाद भी शाम को बसों का संचालन नहीं होता है। शाम के बाद नगला भुस, हतीसा व रुहेरी तक जाना यात्रियों को जाना पड़ता है। इससे आम यात्रियों के साथ दैनिक यात्री बहुत परेशान हैं। 25 यात्रियों से कम पर नहीं जाती बस

रोडवेज में यात्रियों की संख्या को महत्व दिया जाता है। बस स्टैंड से बस को 25 यात्री पूरे होने के बाद ही उसे आगे बढ़ाया जाता है। इस डिपो से करीब 40 बसों का ही संचालन हो रहा है। हालांकि प्रतिदिन 79 में से 60 बसों के संचालन का दावा कर रहे हैं। डिपो प्रभारी बीरी सिंह बताते हैं कि दिन में तो बसों को यात्रियों के लिए रुकना नहीं पड़ता। सबसे अधिक दिक्कत शाम के समय आती है। इनका कहना है-

दिन में भी बसों के लिए परेशान होना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने के बाद भी तालाब चौराहे पर बसें नहीं मिल रहीं। शाम के समय तो बसें घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलतीं।

- शाहरुख, यात्री। शाम के बाद आगरा, अलीगढ़ जाने के लिए डिपो की बसें नहीं मिलतीं। अन्य डिपो की बस भी शहर में नहीं आती हैं। इसके लिए बाइपास जाना पड़ता है।

- अमित वाष्र्णेय, यात्री

chat bot
आपका साथी