यातायात के नियम पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित की गई कार्यशाला वाहन चालकों को दी गई यातायात के नियमों की जानकारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:37 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:37 AM (IST)
यातायात के नियम पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं
यातायात के नियम पालन से रुकेंगी सड़क दुर्घटनाएं

संवाद सहयोगी, हाथरस : दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रथम त्रैमासिक सड़़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर दोनों एआरटीओ ने संयुक्त रूप से किया।

हर साल की तरह इस साल भी साल का प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह व एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी नहीं होने से ही सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। प्रचार वाहनों के माध्यम से नियमों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। यह वाहन पूरे सप्ताह जिलेभर में प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अभियान में लोगों को कार्यशाला व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में आरआइ संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक व परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संसू, सहपऊ : सादाबाद में मंगलवार रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल सहपऊ क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी युवक की बुधवार की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। गांव में शव आने पर कोहराम मच गया।

सादाबाद में चौधरी चरण सिंह तिराहे पर 20 जुलाई की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई थीं। एक बाइक पर सवार गांव चौबारा निवासी गौरव और ओर दूसरी बाइक पर सवार सादाबाद निवासी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। गौरव की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा से जयपुर रेफर कर दिया गया था। बुधवार की देर रात जयपुर में उपचार के दौरान 22 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। उनके शव को गुरुवार की सुबह गांव लाया गया।

chat bot
आपका साथी