जिले भर में गणतंत्र दिवस की धूम, लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस की मंगलवार को जिले भर में धूम रही। शहर से लेकर देहात तक स्कूल कालेजों में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ध्वजारोहण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:52 AM (IST)
जिले भर में गणतंत्र दिवस  की धूम, लहराया तिरंगा
जिले भर में गणतंत्र दिवस की धूम, लहराया तिरंगा

जागरण टीम, हाथरस : गणतंत्र दिवस की मंगलवार को जिले भर में धूम रही। शहर से लेकर देहात तक स्कूल, कालेजों में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ध्वजारोहण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने जिला कार्यालय पर व बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने मथुरा रोड स्थित लुंबिनी हाउस पर ध्वजारोहण किया। शहर के रामलीला चौक पर राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के नगराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सरक्यूलर रोड से प्रभात फेरी निकाली गई। शहीदों का नमन करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। दिन भर युवा बाइकों पर तिरंगा लगाए जयकारे लगाते दौड़ते नजर आए। दिन ढलते ही सरकारी कार्यालय बिजली की रोशनी से जगमगाते नजर आए। बधाई व शुभकामकनाएं देने का यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। शहर में निकली जागरूकता रैली

जासं, हाथरस : राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। शुभारम्भ सीएमओ डॉ. ब्रजेश राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद सीएमओ सभागार में गोष्ठी हुई। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। डॉ.ब्रजेश राठौर ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि लड़के और लड़की में किया जाने वाला भेदभाव खत्म हो। बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। लड़कियों को जागरूक एवं समझदार बनाने के लिए उनका शिक्षित होना जरूरी है। लिग चयन प्रतिच्छेद कानून के बारे में बताया। एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुचिका सहाय, सीडीपीओ राहुल वर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी