प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट

हाथरस हसायन विकास खंड के गाव खिटोली के ग्राम प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ उप जिलाधिकारी के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 01:33 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:23 AM (IST)
प्रधान और उसके बेटे के  खिलाफ चोरी की रिपोर्ट
प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट

हाथरस : हसायन विकास खंड के गाव खिटोली के ग्राम प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ उप जिलाधिकारी के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खिटोली ग्राम पंचायत के प्रधान किशन पाल सिंह ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके गेहूं की फसल बो ली। राजस्व कर्मियों के मना करने के बावजूद रात में अपने पुत्र अंकित के साथ फसल काटकर ले गए। ग्रामीणों ने लेखपाल मुकेश कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने के बाद लेखपाल ने उप जिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा को बताया। इसके बाद लेखपाल ने थाना हसायन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जमीन चरागाह की है। बेसहारा पशुओं ने फसल को खाया है। मेरा कोई लेना देना नहीं है।

chat bot
आपका साथी