शरणागत होइ कीर्ति बखानी, जय जय जय जगदम्ब भवानी

दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब घरों में कन्या पूजन कर जिमाए कन्या-लांगुरा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:52 AM (IST)
शरणागत होइ कीर्ति बखानी, जय जय जय जगदम्ब भवानी
शरणागत होइ कीर्ति बखानी, जय जय जय जगदम्ब भवानी

संवाद सहयोगी, हाथरस : शारदीय नवरात्र की अष्टमी का पर्व पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मां चामुंडा देवी, बौहरे वाली देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। घरों में पूजा-अर्चना के बाद कन्या-लांगुरा जिमाए गए।

नवरात्र में दुर्गाष्टमी का बहुत महत्व होता है। बुधवार को श्रद्धा व भक्ति का सुंदर सामंजस्य देवी मंदिरों में दिखा। श्रद्धालुओं की भीड़ तड़के से ही मंदिरों में पहुंचने लगी थी। भक्तों ने मां का अभिषेक-पूजन कर अटूट भक्ति का वरदान मांगा। रमनपुर में चामुंडा देवी, जलेसर रोड पर चामड़ माता, मुरसान गेट पर बौहरे वाली देवी, बिसाना में तारागढ़ वाली माता को प्रसादी के रूप में हलवा चना व पूड़ी सब्जी का भोग लगाकर वितरण किया गया। देवी मंदिरों में पूजा करने के साथ ही घरों में कन्या-लांगुरा जिमाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। जिले के सिकंदराराऊ, सासनी, सहपऊ, मुरसान, हसायन में भी अष्टमी के दिन मंदिरों पर भारी भीड़ रही और घरों में पूजा-अर्चना की गई। अधर्म व पाप का विनाश

करती है देवी की शक्ति

राजकमल पब्लिक स्कूल में बुधवार को दुर्गा अष्टमी पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उसे शक्ति स्वरूपा माना जाता है। मां दुर्गा इसका प्रमाण हैं। शक्ति की देवी अधर्म तथा पाप का विनाश करती हैं। सदाचार एवं धर्म की स्थापना करती हैं। इसमें एमडी नीलम सिंह राठौर, प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर, मोनिका शर्मा, अलीशा, प्रभात मोहन भारद्वाज, सौरभ माहेश्वरी, रविद्र यादव, कैलाश चंद्र वाष्र्णेय मौजूद रहे थे। चामुंडा मंदिर पर प्रसाद का वितरण

जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस रंगोली की ओर से नवरात्र पर भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण चामुंडा देवी मंदिर, चामड़ गेट पर किया गया। इसमें अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, एकताअग्रवाल, पिकी पोद्दार, शशिबाला अग्रवाल, रेनू मित्तल, रुचि अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, शिल्पी खण्डेलवाल, मंजू मित्तल, चारू शर्मा, शालू अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रितु गोयल, रेनू अग्रवाल, गीता अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, सरोज गर्ग, शालिनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रिचा वाष्र्णेय, अर्पिता अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, रति अग्रवाल मौजूद रहीं।

कुरसंडा में चढ़ाया 51 किलो का घंटा

संसू, सादाबाद : कुरसंडा में बुधवार को अष्टमी पर प्रधान मनीषा रूपेंद्र सिंह नंबरदार के भतीजे शिवम नंबरदार ने मातारानी के दरबार में मन्नत पूरी होने पर 51 किलोग्राम पीतल का घंटा चढ़ाया। पोशाक चढ़ाकर माता का श्रृंगार किया गया। इसमें विजयभान सिंह नंबरदार, ब्रजराज सिंह नंबरदार, आदित्य सिंह, प्रतीक सिंह, प्रखर सिंह, देवी सिंह,होशियार सिंह, संजय सिंह मौजूद थे। सिकंदराराऊ में 175 कन्याओं का पूजन

संसू, सिकंदराराऊ : दुर्गाष्टमी पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कालेज में कन्या पूजन कर 175 कन्याओं तथा 5 लांगुरा को सरला नारायण ट्रस्ट की ओर से फलाहार कराया गया। अंतरराष्ट्रीय गीतकार डा. विष्णु सक्सेना, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार साहू, सुनील कुमार, सुमन मल्होत्रा, सोनम माहेश्वरी, सुधा सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी