रंगोली प्रतियोगिता में भरे छात्राओं ने हुनर के रंग

बागला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता शुरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:56 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:56 AM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में भरे  छात्राओं ने हुनर के रंग
रंगोली प्रतियोगिता में भरे छात्राओं ने हुनर के रंग

संवाद सहयोगी, हाथरस : सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों को रंगोली के माध्यम से व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. मो. दानिश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. विमलेश, डॉ. वीरेश कुमार शर्मा रहे। प्रतियोगिता में 4-4 विद्यार्थियों की 09 टीमें बनाई गई, जिनमें प्रथम स्थान शिवानी कौशिक, नीतू, कविता, टीम नंबर-6 की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दिशा चौधरी, डौली पाठक, सिमरन, टीम नंबर-1, कल्पना, प्रिया व शिखा टीम नंबर-3 ने प्राप्त किया। राधा, शिवानी पाठक, शीतल कश्यप टीम नंबर-8 ने पाया। जबकि बीएड प्रथम वर्ष की प्रतिभा गौतम, साक्षी सुमन, रेखा एवं प्रियदर्शी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केएन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से उनका बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. संदीप बंसल, डॉ. सीएस रावल, डॉ. यूपी सिंह, डा. एमपी सिंह, प्रीति वर्मा अरुण गुप्ता आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी