रंगोली और दीया डेकोरेशन प्रतियोगिताओं की रही धूम

श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM (IST)
रंगोली और दीया डेकोरेशन  प्रतियोगिताओं की रही धूम
रंगोली और दीया डेकोरेशन प्रतियोगिताओं की रही धूम

संस, हाथरस : श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 11 कामर्स, दूसरे स्थान पर कक्षा 11 बायोलाजी व तीसरे स्थान पर कक्षा आठ की टीम रही। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा छह अ, दूसरे स्थान पर कक्षा 6 ब तीसरे स्थान पर कक्षा 4 अ की टीम रही। इसमें संस्थापक श्री रोरन सिंह, प्रधानाचार्य भारतेंद्र सिंह, डा. शीतल सिंह, महेश बिष्ट, ज्ञानेंद्र दत्त मौजूद रहे। जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली, दीया डेकोरेशन व एक्टिविटीज का आयोजन प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया।

नवीन कुमार शर्मा प्रधानाचार्य ने बच्चों को दीवाली के बारे में बताया। उधर दीपावली पर बिसावर इंटरनेशनल स्कूल में दीप, कार्ड मेकिग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें डायरेक्टर साहब सिंह व प्रधानाचार्य पीसी पवार मौजूद रहे। रंगोली में प्रथम रहे रमन व टैगोर हाउस

मुरसान : दीपोत्सव पर आरबीएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दीया मेकिग एवं ग्रीटिग का‌र्ड्स प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली में रमन और टैगोर हाउस प्रथम, अशोका हाउस द्वितीय एवं प्रताप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। दीया मेकिग स्पर्धा में रमन हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय एवं प्रताप व अशोका हाउस तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक रजनेश कुमार, सोनिया सिंह तथा प्रधानाचार्या सुधा चौधरी मौजूद रहीं। खूब बिके दीपक व पूजन की सामग्री

बाजार में पूजा के लिए मिट्टी के दीपक के अलावा तस्वीर व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खूब खरीदी जा रहीं थी। वहीं ज्वेलर्स के यहां चांदी के सिक्के व लक्ष्मी-गणेश भी खरीदे जा रहे थे। जरूरत के हिसाब से अन्य सामान की खरीदारी की जा रही थी। सजावट के लिए बिजली की झालरों के अलावा कृत्रिम फूलों व अन्य सामान की झालर भी जमकर खरीदी गईं। गिफ्ट पैक की मांग रही

बाजार में बिस्कुट व नमकीन के गिफ्ट पैक के अलावा चाकलेट व अन्य सामान के गिफ्ट पैक भी पसंद किए गए। वहीं टोकरी में सजे पैक्ड नमकीन, चिप्स व बिस्कुट के अलावा चाकलेट भी खूब लुभा रहे थे।

chat bot
आपका साथी