रामवीर की पत्नी सीमा ने चलाई जादू की 'छड़ी'

वार्ड 14 में निर्दलीय प्रत्याशी जेठानी ने भाजपा प्रत्याशी देवरानी ऋतु उपाध्याय से बनाई बड़ी बढ़त।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 03:51 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 03:51 AM (IST)
रामवीर की पत्नी सीमा ने चलाई जादू की 'छड़ी'
रामवीर की पत्नी सीमा ने चलाई जादू की 'छड़ी'

जासं हाथरस : जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सबसे रोमांचक माने जा रहे वार्ड 14 पर एकतरफा मुकाबला रहा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के मैनेजमेंट के आगे भाजपा की रणनीति धरी रह गई। निकटतम प्रतिद्वंद्वी से चार हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाकर रामवीर की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने दबदबा दिखाया है। उनके छड़ी चुनाव चिह्न पर मतदाताओं ने खूब प्यार दिखाया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय दूसरे नंबर पर भी जगह नहीं बना सकीं। चौथे राउंड की समाप्ति तक भाजपा से बगावत करने वाले डॉ. अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा दूसरे नंबर पर चल रही थीं। हालांकि उन्हें सीमा से आधे ही वोट मिले थे।

वार्ड नंबर 14 पर पूर्व भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा अपनी पत्नी क्षमा शर्मा को चुनाव लड़ाना चाहते थे। उनकी टिकट पक्की मानी जा रही थी, लेकिन रामवीर के छोटे भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने ऐन वक्त पर एंट्री मारकर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया और अपनी पत्नी ऋतु उपाध्याय को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। उधर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय चौथे नंबर के भाई रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय को यहां प्रत्याशी बनाना चाहते थे, लेकिन मुकुल के पैतरे ने उनकी रणनीति को झटका दे दिया। इस फेरबदल को डॉ. अविन शर्मा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने निर्दलीय ही अपनी पत्नी को इसी वार्ड से मैदान में उतार दिया। वहीं रामवीर ने भी अपनी पत्नी फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को वार्ड 14 से लड़ाने का एलान कर राजनीतिक भूचाल ला दिया। इसके बाद से ही वार्ड 14 हॉट सीट बन गई। देवरानी-जेठानी के बीच मुकाबले पर सभी की निगाहें बनी रहीं। चुनाव प्रचार में तीनों दावेदारों ने खूब ताकत झोंकी। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ऋतु उपाध्याय के प्रचार के लिए हाथरस आईं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी हाथरस आकर तैयारियां की नब्ज टटोली, बागियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 11 बागियों पर गिरी गाज

जिला पंचायत चुनाव में बगावत करने वाले 11 भाजपाइयों पर मतदान की पूर्व संध्या पर गाज गिरी। इनमें पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय व डॉ. अविन शर्मा के साथ उनकी पत्नी क्षमा शर्मा सहित 11 लोगों के नाम शामिल रहे। चुनाव से ठीक पहले इस कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी। हालांकि वार्ड 14 पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला। चार राउंड तक नौ हजार

से अधिक वोट सीमा को

रात साढ़े नौ बजे चौथे राउंड की मतगणना खत्म होने तक सीमा उपाध्याय को 9027 मत मिले वहीं दूसरे नंबर पर क्षमा शर्मा को सीमा उपाध्याय से आधे वोट मिले थे। तीसरे पर बसपा प्रत्याशी बबलू चौधरी, वहीं चौथे नंबर पर ऋतु उपाध्याय चल रही थीं।

chat bot
आपका साथी