जीवन के सत्य से परिचित कराती है रामायण

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सादाबाद के आरबी गौतम ग्रुप आफ कालेज में विशाल आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:25 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:25 AM (IST)
जीवन के सत्य से परिचित कराती है रामायण
जीवन के सत्य से परिचित कराती है रामायण

संवाद सूत्र, हाथरस : महर्षि वाल्मीकि आदि कवि थे। उन्होंने सबसे पहले संस्कृत में महाकाव्य रामायण की रचना की। रामायण से ही राम के चरित्र के साथ हमें जीवन के सत्य व क‌र्त्तव्य की पहचान होती है।

यह उद्गार महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आरबी गौतम ग्रुप आफ कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के महान ज्ञाता थे। उन्होंने रामायण की रचना कर उसमें राम के चरित्र को वास्तविक मूल्यों की जानकारी देने वाला बताया। इससे सभी को एक श्रेष्ठ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा मिलती है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि इस समय देश व प्रदेश में ऐसी सरकारें काम कर रही हैं, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए समर्पित हैं। वाल्मीकि समाज का हित हमेशा से भाजपा में ही सुरक्षित रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेलाल वाल्मीकि ने व संचालन सुधीर गर्ग ने किया।

प्रभारी मंत्री नहीं आए

पूर्व विधायक रामशरण आर्य उर्फ लहटू ताऊ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण अगर न होती तो हमें भगवान राम के वास्तविक चरित्र का ज्ञान कभी नहीं हो पाता। उन्होंने ही वास्तव में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम का आचरण, चरित्र, व्यवहार हमें समझाया है। वाल्मीकि जयंती पर आयोजित इस विशाल आयोजन में पंचायती राज मंत्री को आमंत्रित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से उनका आगमन स्थगित हो गया। सम्मानित किए गए अतिथि

कार्यक्रम संयोजक और कालेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने सांसद, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सहित अतिथि चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीति चौधरी, रामहरि चाहर, चंद्रपाल उर्फ गुड्डू चौधरी, रूपेंद्र सिंह नंबरदार, सत्य प्रकाश फौजी, तेजवीर सिंह अलावा वाल्मीकि समाज के लोगों का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इसमें जगवीर सिंह दिलेर, उदय वाल्मीकि, सुधीर गर्ग, संदीप, सत्यप्रकाश, उपवेंद्र प्रधान मौजूद रहे।

उपेक्षित की सेवा के लिए प्रेरित

करते हैं वाल्मीकि के कथन

फोटो- 36, 41, 44, 53, 54, 58, 66, 77

जागरण टीम, हाथरस : महर्षि वाल्मीकि की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित सपा कार्यालय में वाल्मीकि जयंती समारोह में सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सोलंकी ने कहा कि वाल्मीकि की शिक्षाएं हमें उपेक्षित व वंचित वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

बामौली हाउस आगरा रोड पर महर्षि वाल्मीकि के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने महर्षि की जयंती मनाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विपिन वाष्र्णेय व प्रधानाचार्य नितिन चड्डा, निशांत पाराशर मौजूद रहे। वाल्मीकि समाज ने अलीगढ़ रोड स्थित वाल्मीक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयंती मनाई। वहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसमें प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, अजब सिंह मौजूद रहे। पुरदिलनगर में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बिसावर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इसे पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इसमें भाजपा नेता तुलसीदास अग्रवाल, जगवेन्द्र चौधरी, यथार्थ चौधरी, आजाद सिंह, रूपकिशोर लोग मौजूद रहे।

उधर सादाबाद में भी बिजलीघर मार्ग स्थित नगर पंचायत के पुराने कार्यालय के मंदिर पर वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। इसमें चेयरमैन रविकांत अग्रवाल मौजूद रहे। मानिक चंद इंटर कालेज में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षेाल्लास से मनाई गई।

chat bot
आपका साथी