राजस्थानी करवा बने खास पसंद

चूड़ियों में वेलवेट और फैंसी स्टाइल सुहागिनों की खास पसंद करवा चौथ को लेकर इन दिनों सुहागिनें कर रहीं जमकर खरीदारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:50 AM (IST)
राजस्थानी करवा बने खास पसंद
राजस्थानी करवा बने खास पसंद

जासं, हाथरस : करवा चौथ रविवार को है। इसको लेकर महिलाओं की खरीदारी जोर पकड़ रही है। गुरुवार को सौंदर्य प्रसाधन के सामान से लेकर पूजा के सामान तक की खरीद की जा रही थी। परंपरागत कांच की चूड़ियों से हटकर आधुनिक स्टाइल के गोल्ड पालिश और कांच के कड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। पूजा के लिए चलनी सेट व विभिन्न प्रकार के करवा खरीदे जा रहे हैं।

सोलह श्रृंगार में चूड़ियों का खास महत्व है। बाजार में जरकिन, वेलवेट, फैंसी चूड़ियों के अलावा गोल्ड पालिश चूड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा कांच और फाइबर के कड़े भी खूब बिक रहे हैं। फुटपाथ से लेकर बड़ी दुकानों तक पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा सौंदर्य बढ़ाने के लिए श्रृंगार के अन्य सामान भी बिक रहे हैं। आकर्षक करवा भी पसंद

करवा चौथ को लेकर पूजा की सामग्री में करवा का अहम रोल है। पूजा के सामान में आधुनिकता का भी समावेश हो गया है। राजस्थानी करवा अधिक पसंद किए जा रहे हैं। राजस्थानी करवा 100 रुपये का मिल रहा है। इस करवा में जलाने के लिए दीपक साथ में होता है। वहीं चलनी सेट 250 रुपये का बिक रहा है। इसमें थाली, चलनी, दीपक व अन्य सामान एक साथ पैक होता है। अलग से चलनी भी 30-40 रुपये तक की बिक रही है। करवा भी विभिन्न तरह के उपलब्ध हैं। मिट्टी का करवा दस रुपये का है तो प्रिंटेड करवा 20 रुपये में मिल रहा है। खांड़ के बने करवा 15 से 30 रुपये तक में विभिन्न आकार में मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी