बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, राहगीर परेशान

बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। यहां से राहगीर परेशानी में निकल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:34 PM (IST)
बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, राहगीर परेशान
बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, राहगीर परेशान

संवाद सहयोगी, हाथरस: बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। यहां से राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। जरा सी बारिश ही लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। इससे गलियों व सड़कों से रास्ता निकलना भी मुश्किल हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की इस समस्या ने शहर में पालिका द्वारा किए जा रहे सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है।

पिछले तीन दिनों से बादलों ने डेरा डाल रखा है। शनिवार को दोपहर के समय अचानक बारिश होने से नालियां व नाले उफनने लगे। इससे शहर में सबसे अधिक जलभराव बालापट्टी, नवीपुर, विभवनगर, विष्णुपुरी, गंगानगर, नया नगला, रानी का नगला, महादेवनगर, ग्रीन सिटी कालोनी सहित कई क्षेत्रों में हो गया था। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह हुए जलभराव ने पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

बारिश ने छीन लिया बूलगढ़ी में गरीब का आशियाना: बारिश के चलते गांव बूलगढ़ी निवासी रामकुमार का कच्चा मकान गिर गया। आश्वासन के बाद भी इस गरीब को आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। पूरा परिवार आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है।

थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के ग्राम बूलगढ़ी निवासी रामकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने खुले आसमान से बचने के लिए दो कमरों का कच्चा मकान बना रखा था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते इस मकान की दीवारों में पानी भर गया। एक सप्ताह पूर्व यह मकान का एक कमरा भरभराकर गिर पड़ा। दूसरा कमरे में वह परिवार के साथ किसी तरह रह रहा है। यह भी मकान गिरासू हालत में है। पीड़ित का आरोप है इसकी शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। आवासीय योजना का लाभ भी उसे नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी