मरीजों को फल बांटकर मनाया राहुल का जन्मदिन

जासं, हाथरस : कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन मनाया। कहीं मरीज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:40 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 12:40 AM (IST)
मरीजों को फल बांटकर मनाया राहुल का जन्मदिन
मरीजों को फल बांटकर मनाया राहुल का जन्मदिन

जासं, हाथरस : कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन मनाया। कहीं मरीजों को फल बांटे किए तो कहीं केक काटा गया। वहीं गोष्ठियों के जरिये संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में मिली असफलता से कार्यकर्ता निराश न हों जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर जनता की कसौटी पर खरा उतरें। संचालन डॉ. मुकेशचंद्रा ने किया। जिला क्षय रोग अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। अशोक गुप्ता, संजीव आंधीवाल, ठा. कृपेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार सारस्वत, प्रमोद शर्मा, श्रीराम यादव, शंशाक पचौरी, प्रभाशंकर शर्मा, पप्पू पंच, ललित कौशिक, कुंवर पाल, रूपेश साहिल आदि मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय श्रीराधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन शर्मा ने की, जबकि प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ के महामंत्री व प्रवक्ता लाखन सिंह चौहान रहे। शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने संचालन किया। नारायण प्रसाद पिप्पल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, रोशन लाल वर्मा, दीपक रफी, नितेश कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, शशी गुरु, देवेंद्र शर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने काटा केक

संसू, सिकंदराराऊ : यशोदा भवन स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में केक काटकर गाधी की दीर्घायु की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने अफीराह नर्सिंग होम पर मरीजों को फल वितरित किए। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ काग्रेसी सुभाष चंद्र शर्मा व संचालन युवा नेता निखिल वर्ती पाठक ने किया। जिला उपाध्यक्ष जहीरुद्दीन पीरजादा, राशिद कुरैशी, युवा नेता निखिल वर्ती पाठक, इस्त्याक सैफी, सिराज अहमद, राशिद कुरैशी, राजीव वाष्र्णेय, राजीव शर्मा, समीर कुरैशी, मयंक उपाध्याय, अब्दुल्ला कुरैशी आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी