कोरोनाकाल में आठ माह स्वजन से दूर रहकर की गरीबों की सेवा

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस इस बार पहले से अधिक खतरनाक है। दो गुनी गति से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:06 AM (IST)
कोरोनाकाल में आठ माह स्वजन से दूर रहकर की गरीबों की सेवा
कोरोनाकाल में आठ माह स्वजन से दूर रहकर की गरीबों की सेवा

एआरएस आजाद, हाथरस: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस इस बार पहले से अधिक खतरनाक है। दो गुनी गति से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक बार फिर संपूर्ण लाकडाउन का खौफ सताने लगा हैं। ऐसे में उन समाजसेवियों की याद लाजिमी है जिन्होंने पिछले साल कोरोना काल में अपनों से दूर रहकर जनसेवा की थी। इस कड़ी में नगर पंचायत मेंडू की अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह के सेवा कार्यो का उल्लेख लाजिमी है। उन्होंने अपने परिवार को चिता छोड़ गरीबों की सेवा में पूरी ऊर्जा लगा दी। अपने बुजुर्ग माता-पिता को अकेले छोड़ दिया और खुद फील्ड में उतरकर गरीबों को मुफ्त भोजन के पैकेट व खाद्य सामग्री दिलाने में जुटी रहीं। संक्षिप्त परिचय : अनामिका सिंह मूल रूप से जनपद फतेहपुर की रहने वाली हैं। उनके परिवार में बहन दीपिका सिंह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। भाई अभयराज सिंह का अपना केरला में व्यवसाय है। घर पर मम्मी पापा ही रहते हैं। अनामिका वर्ष 2015 बैच की पीसीएस हैं। उनका नायब तहसीलदार का पद होल्ड पर बना हुआ है। आठ माह दूर रहा परिवार

22 मार्च 2020 में कोरोना के कहर के चलते लाकडाउन शुरू हुआ था। तब अनामिका के ऊपर नगर पंचायत मेंडू का प्रभार था। गरीबों को समय से राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी थी। तब उनको राशन डीलरों के पास तक दौड़ना पड़ता था। तब अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर पर अकेले छोड़ लगातार ड्यूटी करने के लिए हाथरस में ही रहने लगीं।

गरीबों का रखा ख्याल

ईओ अनामिका ने शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुनिश्चित कराया कि कोई गरीब भोजन व्यवस्था और मुफ्त के राशन से वंचित न रहने पाए। ईओ बताती हैं कि उनके ऊपर क्षेत्र में सफाई कार्य के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य और गरीबों को मुफ्त में बंट रहे राशन वितरण की व्यवस्था को सुनिश्चित कराना था। कार्य ईमानदारी से सुनिश्चित कराने व शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के दुकानदारों, पंचायत कर्मियों व राशन विक्रेताओं को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ईओ बताती हैं कि कोरोना के नियमों का पालन कराने का पूरी तरह से प्रयास किया। सभी जगह सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। गरीबों को भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस बार भी एक माह से नगर पंचायत क्षेत्र में सैनिटाइजेशन व सफाई कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी