नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए मांगे प्रस्ताव

शहर विस्तार के साथ उद्योगों के विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है। उद्यमियों की भूंखड की मांग बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:39 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:39 AM (IST)
नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए मांगे प्रस्ताव
नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए मांगे प्रस्ताव

जासं, हाथरस : शहर विस्तार के साथ उद्योगों के विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है। उद्यमियों की भूंखड की मांग बनी हुई है। इस मांग को साकार करने के लिए उद्यमियों और व्यापारियों ने पहल की है। उन्होंने भूखंड के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात हो चुकी है।

ये हैं हालात : हाथरस को जनपद बने लगभग 20 साल हो चुके हैं। पिछले साल सीमा विस्तार भी हो चुका है लेकिन उद्योगों का विस्तार करने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। अलीगढ़ रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया और सलेमपुर में इंडस्ट्रियल एरिया में भूखंड नहीं मिल रहे हैं। यहां स्थापित उद्योग सुविधाओं के अभाव में पलायन कर गए। कुछ उद्योगों को नगर के बाहर स्थापित करने का प्रयास किया है लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

अब तक की कोशिश : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल का कहना है कि कई बार प्रशासन के मध्य शासन स्तर तक रखते आए हैं। उद्योग बंधु की बैठक में तत्कालीन जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। फोन पर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता के अनुसार अभी कोई नवीन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इससे पहले भी अलीगढ़ रोड पर जमीन पर विचार किया जा चुका है।

मांगे प्रस्ताव : जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि जो व्यापारी उद्योग लगाना चाहते हैं, वे उद्योग प्रस्ताव, आवश्यक भूखंड प्रायोजित लागत, आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध करा दें। प्रशासन के सहयोग से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने आह्वान किया कि सरकार की मंशा को देखते हुए ऐसे परिवेश में हाथरस जनपद का औद्योगिक विकास होना संभव है। मंडल के प्रान्तीय संगठन मंत्री व जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल राया वाले, नगर महामंत्री देवेन्द्र अग्रवाल, जिला उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष नन्नूमल गुप्ता, जिला उद्योग मंच के जिला महामंत्री सुनील अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, दुर्गेश वाष्र्णेय सहित कार्यकारिणी ने समर्थन दिया है।

chat bot
आपका साथी