भगवान परशुराम से महामारी के खात्मे को प्रार्थना

लॉकडाउन के चलते घरों में ही मनाई परशुराम जयंती न शोभायात्रा निकली और न सामूहिक प्रसाद वितरण हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:24 AM (IST)
भगवान परशुराम से महामारी के खात्मे को प्रार्थना
भगवान परशुराम से महामारी के खात्मे को प्रार्थना

संवाद सहयोगी, हाथरस: जिले में अक्षय तृतीया का पर्व और भगवान परशुराम की जयंती घरों में मनाई गई। लाकडाउन के चलते शोभायात्रा व सामूहिक प्रसाद वितरण के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए थे। भगवान परशुराम की पूजा कर कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की गई।

शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने निवास पर भगवाना परशुराम की पूजा करते हुए देश व दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास रावत ने लाकडाउन के चलते स्वजन के साथ भगवान परशुराम की जयंती घर में मनाई। इसमें अतुल रावत, जितेंद्र रावत एडवोकेट, विनोद रावत, विवेक रावत प्रशांत रावत दीक्षा रावत, समीक्षा रावत मौजूद थे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने लेबर कॉलोनी स्थित आवास पर भगवान परशुराम की पूजा की।

परशुराम जी के आदर्शों पर

चलने का लिया संकल्प

सिकंदराराऊ : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। गांव जिरौली कला में पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुपालन का संकल्प लिया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा, मोहित उपाध्याय, वीरेश शर्मा, आकाश दीक्षित, नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, कन्हैया पचौरी, कन्हैया शर्मा, आकाश पंडित, महान पंडित, रितिक पांडेय, अनंत देव, उत्कर्ष पाठक मौजूद थे। टीकरी कलां स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पर परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें आचार्य सौरवदास भारद्वाज, ब्रह्मदेव शर्मा, गौरव भारद्वाज, अतुल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। चालीसा पाठ कर मनाई जयंती

हसायन : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर अण्डौली पर भगवान परशुराम की जयंती पर परशुराम चालीसा का पाठ करन के साथ हवन भी हुआ। सभी भक्तों ने देश को कोरोना महामारी से जल्द ही निजात दिलाने की प्रार्थना की। इसमें आरपी शर्मा, श्याम दास, दुर्गेश दीक्षित, लोकेश दीक्षित, देव बसंत, जायेश दीक्षित मौजूद रहे। हवन-यज्ञ में आहुतियां

देकर की मंगल कामना

सासनी : ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती मनाई गई। आचार्य खगेन्द्र शास्त्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। हवन में आहूतियां देकर मंगल कामनाएं की गईं। इसमें अर्चित गौतम, राजकुमार उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, मनोज रावत, राहुल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अनिल मिश्रा, पीयूष पाठक, जुगनू पंडित मौजूद थे। कांग्रेसियों ने मनाई परशुराम जयंती

सादाबाद: नगर कांग्रेस कमेटी ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने माला पहनाकर एवं दीप जलाकर पूजा की। इसमें जितेंद्र गौतम एडवोकेट, विवेक गौतम, शिवम पचौरी, शिवम उपाध्याय, शैलेंद्र उपाध्याय, कमल रावत मौजूद थे। युवा मंडल ने मनाई जयंती

पुरदिलनगर : क्षेत्र के ग्राम माडी में विप्र समाज के युवा मंडल ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इसमें शिवम् दीक्षित, संजय उपाध्याय, महान पंडित, राहुल उपाध्याय, सिद्धार्थ भारद्वाज, अंशपंडित, आकाश दीक्षित,ऋषभ भारद्वाज, रवि उपाध्याय, नागेन्द्र, सागर दीक्षित मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी