प्रदीप चौधरी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

वार्ड 16 से 11500 मतों से जीतकर प्रदीप ने दिखाई ताकत वार्ड 15 से पत्नी शशि चौधरी को भी जिताने में रहे कामयाब।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:19 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:19 AM (IST)
प्रदीप चौधरी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत
प्रदीप चौधरी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

जासं, हाथरस : जिला पंचायत के चुनाव में सादाबाद क्षेत्र के वार्ड 16 से रालोद प्रदीप चौधरी गुड्डू ने इतिहास रचा है। उन्होंने 17010 रिकॉर्ड वोट हासिल कर अपनी ताकत को दिखा दिया। 11 हजार 500 वोटों से जीतकर विरोधियों में खलबली जरूर मचा दी है।

प्रदीप चौधरी गुड्डू ने वार्ड 16 से रालोद से नामांकन किया था। इसी वार्ड पर उनके धुर विरोधी रामवीर उपाध्याय के भाई निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय सामने थे। कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव के परिणाम रोमांचक होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चुनाव परिणाम में प्रदीप चौधरी का दबदबा देखने को मिला। उन्हें 17010 मत मिले जबकि विनोद उपाध्याय 5510 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रदीप चौधरी ने 11 हजार 500 वोटों से जीत दर्द की है। वार्ड 15 से प्रदीप चौधरी गुड्डू की पत्नी शशि चौधरी भी चुनाव जीती हैं। गरुणध्वज और सीमा की भी बड़ी जीत

वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी राजा गरुणध्वज ने भी 8852 वोटों से जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां भाजपा केवल पांच सीट ही निकाल सकी है वहीं वार्ड 13 से इनकी बड़ी जीत से पार्टी को संजीवनी जरूर मिली है। रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय ने 6628 वोट से जीत दर्ज कर परचम लहराया है। पिछले सदस्यों को मिली हार

प्रदीप चौधरी को छोड़कर पिछली बार जिला पंचायत सदस्य रहे प्रत्याशियों को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। पिछले कार्यकाल में बार-बार अविश्वास प्रस्ताव के चलते उठापटक होती रही। कई सदस्यों के खरीद फरोख्त की बातें भी सामने आईं। इस चुनाव में जनता ने सदस्यों को सबक सिखा दिया है। इनमें सपा के श्याम सिंह, मनोज यादव की पत्नी मीनू यादव, ओमवती यादव, विनोद उपाध्याय, सरोज उपाध्याय के नाम शामिल हैं। बृजमोहन राही पिछली बार खुद सदस्य थे, जबकि इस बार उन्होंने पत्नी राधा रानी को खड़ा किया था। उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी