आंबेडकर जयंती पर निकलीं प्रभात फेरियां

आंबेडकर प्रतिमाओं पर सुबह से शुरू हो गया माल्यार्पण शाम को घरों व पार्कों में जलाईं मोमबत्तियां।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:04 AM (IST)
आंबेडकर जयंती पर निकलीं प्रभात फेरियां
आंबेडकर जयंती पर निकलीं प्रभात फेरियां

संवाद सहयोगी, हाथरस : संविधान शिल्पी व भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाई गई।

बुधवार को सुबह शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते राधा स्वामी की बगीची से शुरू हुई प्रभातफेरी शहर के खंदारीगढ़ी, तमनागढ़ी सहित सभी जगह आंबेडकर प्रतिमाओं पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। इसमें शोभायात्रा अध्यक्ष तिलक सिंह निगम, ताजेंद्र निम, प्रकाश चंद्र, सरदार सुरजीत सिंह मौजूद थे। सीयल खेड़ा किला गेट स्थित पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी को मास्क वितरित किए। गांव कुंवरपुर व चितावर में विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खंदारीगढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क में भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने ओढ़पुरा स्थित पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सिकंदराराऊ में भाजपाइयों ने डा. आंबेडकर की जयंती मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, मुकुल गुप्ता, संतोष पुरुष, वैभव गुप्ता, देव शर्मा, सौरभ कुमार, बीना माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, मोनू माहेश्वरी मौजूद रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, कमलेश शर्मा सभासद, अनिल यादव, कृष्णा यादव मौजूद थे। गांव टीकरी कलां के आंबेडकर पार्क में जयंती समारोह ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने मनाया। सासनी में निकली प्रभात फेरी

सासनी कस्बे में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें अनुयायी बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह प्रभात फेरी कस्बा के विभिन्न मार्गाें से होती हुई निकली। सभी ने कस्बा व उसके पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अन्य कार्यक्रमों में आंबेडकर की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी