जनता को आज विधिवत समर्पित हो जाएगा तालाब ओवरब्रिज

लोहे के सिल्वर पेंट के आर्कशेप पुल पर रंगबिरंगी लाइट जगमगाएगीडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज करेंगे लोकार्पण।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM (IST)
जनता को आज विधिवत समर्पित
हो जाएगा तालाब ओवरब्रिज
जनता को आज विधिवत समर्पित हो जाएगा तालाब ओवरब्रिज

जासं, हाथरस : शहर में अलीगढ़-आगरा रोड पर तालाब ओवरब्रिज के विधिवत उद्घाटन का इंतजार खत्म होने वाला है। रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसका लोकार्पण करेंगे। वे यहां भाजपा की ब्रज क्षेत्र की बैठक में भाग लेने आ रहे हैं।

तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज दो महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बैरियर को हटाकर पुल को चालू करवा दिया, लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण नहीं किया गया। एक बार प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम टल गया। अब लोकार्पण की घड़ी आ गई हैं। विधिवत लोकार्पण न होने की वजह से पुल पर लाइटें नहीं जल पा रहीं थीं। लाइट चालू करने की मांग लोगों ने उठाई थीं। रेलवे लाइन के ऊपर लोहे के पुल को बनारस की तर्ज पर आर्क शेप बनाया गया है। रैलिग पर लगी रंगबिरंगी लाइटें जलने के बाद सिल्वर पेंट के इस पुल की सुंदरता को और निखारेगी। पुल की लंबाई 700 मीटर है। इसके दोनों ओर गोल रंग की आकर्षक लाइट लगाई गई हैं जोकि पुल की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी।

आज शहर में भाजपा की सत्ता और संगठन का होगा संगम

: विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्ता में होते हुए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार को शहर में केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री के अलावा प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारी आ रहे हैं। वे पार्टी के ब्रज क्षेत्र के मंडल, विधानसभा क्षेत्र व जिला प्रभारियों के साथ चुनाव में फतह के लिए मंथन करेंगे। सुबह 11 बजे अलीगढ़ रोड स्थित श्री जी गेस्ट हाउस में मीटिग होने जा रही है। इसके लिए देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

इस मीटिग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भाग लेंगे। वे ब्रज क्षेत्र के मंडल, विधानसभा क्षेत्र व जिला प्रभारियों को सफलता के टिप्स देंगे।

सिकंदराराऊ में सभा की तैयारियां

नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के क्रीड़ा स्थल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा को लेकर सांसद राजवीर दिलेर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी रमेश रंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने दीपोत्सव ने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी