जिपं. सदस्य के अपहरण के आरोप पर गरमाई सियासत

सपा-रालोद नेताओं और सदस्य की पत्नी ने पूर्व मंत्री के भाई पर लगाया था अपहरण का आरोप जिपं. सदस्य ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत अन्य पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:24 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:24 AM (IST)
जिपं. सदस्य के अपहरण के आरोप पर गरमाई सियासत
जिपं. सदस्य के अपहरण के आरोप पर गरमाई सियासत

जासं, हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले वार्ड नंबर सात के सदस्य मनोज बघेल के कथित अपहरण के आरोपों पर जिले की सियासत गरमा गई है। सपा-रालोद नेताओं की प्रेसवार्ता के दौरान मनोज के अपहरण का आरोप पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय पर लगाए गए, वहीं मनोज बघेल ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत अन्य पर अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। चुनाव से पहले दोनों की पक्ष एक-दूसरे को मात देने में लगे हुए हैं।

रजनी देवी ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसके पति मनोज बघेल वार्ड नंबर सात से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। 24 मई की सुबह 11 बजे वह राधा नगर कालोनी, सिकंदराराऊ स्थित घर पर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति आया और उन्हें बातचीत के लिए बाहर खड़ी गाड़ी के पास ले गया। गाड़ी में रामेश्वर उपाध्याय और उनका ड्राइवर था। मनोज को ये लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। एक-दो दिन में उन्हें वापस भेजने की बात कही थी। फोन पर आश्वासन देते रहे लेकिन घर नहीं भेजा। रजनी का कहना है कि झूठे आश्वासनों के चलते उसे तहरीर देने में देरी हो गई। अब मनोज का फोन काल आना भी बंद हो गया है। रजनी देवी ने अपहरण के बाद पति की हत्या आशंका जताई थी। वहीं पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रामवीर उपाध्याय पूर्व में भी जबरन सदस्यों का अपहरण कर दबाव बनाते रहे हैं। मनोज के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है। पुलिस मनोज को मुक्त कराकर स्वजन के पास भेजे।

मनोज बघेल लगाया पत्नी

के अपहरण का आरोप

मनोज बघेल ने एसपी को भेजे पत्र में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, एमएलसी जसवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी गुड्डू समेत अन्य पर पत्नी के अपहरण के आरोप लगाए हैं। कहा है कि वह सीमा उपाध्याय के समर्थन में स्वेच्छा से गए हैं। आरोपित लोगों ने 12 जून को उनके घर आकर 20 लाख रुपये देने की बात कहकर गुड्डू के समर्थन में वोट डालने का दबाव बनाया था। इन्कार करने पर पत्नी रजनी देवी को जबरन उठाकर ले गए हैं। उन्होंने सीओ सिकंदराराऊ के समक्ष बयान दर्ज कराने के साथ शपथपत्र भी दिया है। एसपी से विपक्षी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की मांग की है। इनका कहना है

मैं मनोज बघेल को न जानता हूं न ही उनका घर मुझे पता है। आगरा के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राकेश बघेल, मनोज बघेल के रिश्तेदार हैं। वही मनोज को मेरे पास छोड़कर गए हैं। वह मेरे आगरा के आवास पर हैं। मनोज खुद दो दिन पहले सीओ सिकंदराराऊ के समक्ष बयान दर्ज कराकर आए हैं। उनकी पत्नी, भाई और बच्चों को गुड्डू चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, ओमवती यादव ने बंधक बना लिया है। वह उन्हें मुक्त नहीं कर रहे हैं।

रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दोनों पक्षों से शिकायती पत्र मिले हैं, जिनमें एक-दूसरे के स्वजन को बंधक बनाने की बात कही गई है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिकंदराराऊ कर रहे हैं।

-विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस।

chat bot
आपका साथी