नौजरपुर में सियासी जमावड़ा, सफाई-संवेदना का चला दौर

नौजरपुर कांड को लेकर सियासत भी गरमा गई है। मुख्य आरोपित गौरव के सपा से संबंधों की बात सामने आने पर सपा नेता सफाई देते फिर रहे हैं तो भाजपा समेत दूसरे दल उसको लेकर हमलावर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:41 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:41 AM (IST)
नौजरपुर में सियासी जमावड़ा, सफाई-संवेदना का चला दौर
नौजरपुर में सियासी जमावड़ा, सफाई-संवेदना का चला दौर

जासं, हाथरस : नौजरपुर कांड को लेकर सियासत भी गरमा गई है। मुख्य आरोपित गौरव के सपा से संबंधों की बात सामने आने पर सपा नेता सफाई देते फिर रहे हैं तो भाजपा समेत दूसरे दल उसको लेकर हमलावर हैं। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के नेता नौजरपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुट गए हैं।

बुधवार को भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजा वर्मा की अगुवाई में गांव नौजरपुर स्थित मृतक के घर पहुंचा। मृतक के भाई व अन्य स्वजन को ढाढ़स बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की और कहा कि सरकार व संगठन पीड़ित स्वजन के साथ है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, अविन शर्मा, रूपेश उपाध्याय, अनिल सिसौदिया, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, राजकुमार शर्मा, ललिता शर्मा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सपा के गुंडों पर होगी सख्त कार्रवाई : दिलेर

जांस, हाथरस : सांसद राजवीर सिंह दिलेर बुधवार को सासनी के गांव नौजरपुर में पीड़ित परिवार से मिले। परिवारीजनों से मुला़कात कर सांत्वना दी। कहा कि समाजवादी पार्टी के जो गुंडे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ कर कार्रवाई करेगी। एक लाख का इनामी मुख्य आरोपित गौरव शर्मा भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा और सभी आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना पर मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। योगी सरकार में परिवार के साथ किसी भी तरह का अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। उच्च स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर वांछित अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर रासुका के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। आरोपित गौरव का सपा से

कोई नाता नहीं : सुमन

फोटो-32

संस, हाथरस : सपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन की अगुवाई में नौजरपुर गांव पहुंचा। उन्होंने मृतक के स्वजन को ढाढ़स बंधाया। कहा कि गौरव का सपा से कोई लेना-देना नहीं है। पांच मार्च को टप्पल में अखिलेश यादव की होने वाली किसान पंचायत को लेकर खुद को होर्डिंग पर सपा ब्राह्मण सभा का प्रदेश अध्यक्ष लिखा है। सपा में ऐसा कोई संगठन नहीं है। यदि कोई यह सिद्ध कर दे कि गौरव के पक्ष में किसी भी सपा नेता या कार्यकर्ता ने फोन किया है, तो वह राजनीतिक संन्यास ले लेंगे। संरक्षण सत्तारूढ़ पार्टी का होता है, अपराधी खुद के संरक्षण के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के साथ होता है। विकास दुबे के भाजपा नेताओं के साथ क्या फोटो नहीं थे? अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके साथ जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, डंबर सिंह, गिनेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, लाल सिंह लोधी, मोहर सिंह, दिनेश लोधी, हरवीर सिंह तोमर, टेकपाल सिंह कुशवाहा, हेमंत गौड़, भूरा प्रधान, भूपेन्द्र उपाध्याय, योगेश समाधिया, विवेक यादव, अनूप यादव, भोला यादव सपा के लोग शामिल थे। रामेश्वर ने भी दी सांत्वना

फोटो- 39

संस, हाथरस : पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय गांव नौजरपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी की। आरोपितों पर हो कड़ी कार्रवाई

संस, हाथरस : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें हत्यारापितों पर कड़ी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रोशन लाल वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, गिरिराज सिंह गहलोत, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, संजीव वाष्र्णेय एडवोकेट आदि मौजूद थे

chat bot
आपका साथी