नाखून उखाड़ने की सूचना पर दौड़ी मुरसान पुलिस

कारस्तानी जिला अस्पताल से परिजनों ने फैलाई अफवाह, गिरने से घायल हुआ था पूर्व प्रधान से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में दी झूठी सूचना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:14 AM (IST)
नाखून उखाड़ने की सूचना  पर दौड़ी मुरसान पुलिस
नाखून उखाड़ने की सूचना पर दौड़ी मुरसान पुलिस

जागरण संवाददाता, हाथरस : जमीनी रंजिश में युवक से मारपीट व उसके नाखून उखाड़ने की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मामला संज्ञान में आते ही मुरसान पुलिस आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंची। युवक के हाथ व पैर से पट्टी खुलवाई तो सारे नाखून सुरक्षित थे। इस पर पुलिस ने नाराजगी जाहिर की। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए झूठी सूचना दी गई थी। घटना से जिला अस्पताल में कौतूहल मचा रहा।

मामला मुरसान के गांव शीतला का है। गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे चंद्रमोहन पुत्र विजय कुमार गांव के ही पूर्व प्रधान रणवीर ¨सह के घर के बाहर गिर गया था। घायल होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार को दोपहर बाद चंद्रमोहन के परिजनों ने शिकायत की कि जमीनी रंजिश में पूर्व प्रधान रणवीर ¨सह ने मारपीट की तथा उसके सारे नाखून उखाड़ लिए हैं। चंद्रमोहन के दोनों हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। इसलिए लोगों ने उनकी बात पर यकीन भी कर लिया। किसी ने फोन से अधिकारियों को भी सूचना दे दी। नाखून उखाड़े जाने की बात पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों ने मुरसान पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए। तब तक मुरसान कोतवाली में शिकायत नहीं की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर एसएचओ मुरसान जितेंद्र कुमार दीक्षित जिला अस्पताल पहुंचे। युवक से पूछताछ की। उसकी पट्टी खुलवाई तथा दोनों हाथ व दोनों पैर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। यह रिकॉर्डिंग अधिकारियों को भेजी गई।

तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक व उसके परिजनों से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने गलती मान ली। बताया कि पूर्व प्रधान से रंजिश के चलते उन्होंने यह सूचना दी। रात को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान ने चोर आने की सूचना पुलिस को दी थी। तब मामला रफा-दफा हो गया था।

chat bot
आपका साथी