फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

हाथरस गेट क्षेत्र के गांवों में सीओ सिटी ने पीएसी संग किया फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च करके लोगों को मतदान के दौरान सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:05 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:05 AM (IST)
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

संवाद सहयोगी, हाथरस : पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने में मतदाता किसी के भय में न रहें। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन लगातार अपील कर रहा है। मंगलवार को जनपद भर में पुलिस ने पीएसी बल के साथ मिलकर फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता ने थाना हाथरस गेट पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम किदोली, रुहेरी, हतीसा, वाद नगला अठवरिया, नगला बनारसी, नगला बुधू, हेमराज आदि संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ²ष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर मतदान करने तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया। चुनावों में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। सभी को चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अवगत कराया गया कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों पर पुलिस की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलायें न फैलने दें। अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर भी पुलिस सतर्क ²ष्टि रख रही है। फ्लैग मार्च के दौरान कोरोना वायरस से बचाव हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुये शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराने को आवश्यक निर्देश दिए गए। चुनाव में लगे वाहन, यात्री हो रहे परेशान संस, हाथरस : चुनाव में चले जाने से शहर में सभी रूटों पर वाहनों का अकाल दिख रहा है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। चुनावों में वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग द्वारा कर लिए जाने से यह समस्या पैदा हो रही है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण किया है। पूरे जिले से वाहन मंगा लिए गए हैं। इनमें अधिकतर वाहन बस, मैजिक, ईको हैं। इसके चलते शहर में जलेसर रोड, इगलास रोड, मुरसान रोड, सिकंदराराऊ रोड पर वाहनों के लिये यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्टैंडों पर भी वाहन नहीं दिख रहे हैं। यही स्थिति सिकंदराराऊ, सादाबाद, हसायन, पुरदिलनगर, सहपऊ, मुरसान कस्बों व तहसील क्षेत्रों में भी बनी हुई है। इससे रोडवेज की बसों में मारामारी बढ़ गई है। एआरएम शशीरानी ने बताया कि लोकल रूटों पर सभी स्टॉपेजों से यात्रियों को उठाने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं। बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

chat bot
आपका साथी