जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी..

शहीद दिवस जिले में सादगी के साथ मनाया गया। इसमें शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव को याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 12:11 AM (IST)
जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी..
जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी..

संवाद सहयोगी, हाथरस: शहीद दिवस जिले में सादगी के साथ मनाया गया। इसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया गया। इस अवसर पर शहर व देहात में गोष्ठी व बैठकों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मां रामवती महाविद्यालय, लहरा, हाथरस में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य हेमंत सिसोदिया ने बताया कि देश भक्ति सर्वोपरि है। हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व सच्चाई के साथ करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने शहीदों के बारे में विचार रखे। इसमें डा. सुनीता उपाध्याय, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, विजय शर्मा मौजूद थे।

विद्यालय में याद किए गए शहीद

सिकंदराराऊ के राज कमल पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस मनाया गया। इसमें प्रबंधक राजकुमार सिंह राठौड़, मोनिका भारद्वाज, प्रभात भारद्वाज, चंचल पालीवाल, मोहिनी सक्सेना, शांतम मांहेश्वरी, अखिल वाष्र्णेय उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शहीद दिवस मनाया गया। इसमें गोल्डी चौधरी, अनम सिद्धकी, लीना सिंह, शैलजा चाहर, साधना वाष्र्णेय, वंदना यादव, नीतू सिंह, लता सिंह मौजूद थीं।

शहीदों ने भारत मां की गोद में न्योछावर कर दिए प्राण

संसू, बिसावर(सादाबाद): शहीद दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश सचिव ईशान चौधरी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में अमर है। इस दिन ही शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव ने भारत मां की गोद में न्योछावर कर दिया था। इसमें मनोज पंसारी, प्रेम शंकर शर्मा, सत्यपाल सिंह, कोमल शर्मा, देशराज सिंह, पंकज, मनोज अग्रवाल, देशराज सिंह, बीनू चौधरी, सौरव चौधरी मौजूद थे।

स्मार्ट क्लास से बच्चों को दी शहीदों की जानकारी

संसू,सादाबाद: उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने 23 मार्च 1931 का घटनाक्रम याद दिलाते हुए बच्चों को बताया कि किस तरह से आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते हुए अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला कर रख दिया था। अंग्रेजों ने इनको किस तरह से एक साथ फांसी दी, यह सभी जानकारी स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को दी गई। इसमें अमरीष अग्रवाल, चारुल गर्ग उपस्थित रहे।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र सहपऊ: एमएल इंटर कालेज के खेल मैदान में आप पार्टी की सहपऊ इकाई ने देश के अमर शहीदों के छविचित्र पर माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सादाबाद विधानसभा अध्यक्ष मनोज चौधरी, नीरज कुशवाह, शैलेंद्र जैसवाल, सुनील गौतम, राजेश उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार, नाहर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी