शहर से देहात तक लगी पौधारोपण की होड़, 1000 से अधिक पौधे रोपे गए

दैनिक जागरण के अभियान को मिल रहा जबरदस्त जन सहयोग ग्रामीणों ने दिखाया पौधा लगाने का जज्बा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:03 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:03 AM (IST)
शहर से देहात तक लगी पौधारोपण की होड़, 1000 से अधिक पौधे रोपे गए
शहर से देहात तक लगी पौधारोपण की होड़, 1000 से अधिक पौधे रोपे गए

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में वनावरण क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण की पहल, 'एक पौधा जिदगी के लिए' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दूसरे दिन रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पौधारोपण किया गया। इसमें अच्छे पौधों का रोपण करने के बाद सभी ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। जागरूक भी किया। इसमें सामाजिक व शैक्षिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए जिले में 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

दैनिक जागरण के अभियान के दूसरे दिन जलेसर रोड स्थित ग्राम परसारा में ग्राम प्रधान व जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद मनोज सिसोदिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यहां ग्रामीणों ने जामुन, पीपल, बरगद सहित कई प्रजातियों के करीब 500 पौधों का रोपण सड़क किनारे, पार्क, श्मशानगृह, नजूल की जमीन, सार्वजनिक स्थानों पर किया। इसके लिए पहले गड्ढे खोदवाए गए थे। वृक्ष बनने तक पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लोगों ने ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि सांसों को बनाए रखना है तो वृक्षों की संख्या बढ़ानी होगी। इसके लिए पौधारोपण ही एक सरल माध्यम है। दैनिक जागरण का अभियान एक सराहनीय कदम है। इसमें नवनीत कुमार, बलवीर सिंह, कमल सिंह, दिगंबर सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नाहर सिंह मौजूद थे।

गंगचौली में ग्राम प्रधान गौरव प्रताप सिंह के साथ ग्रामीणों ने करीब 200 पौधों का रोपण किया। इसमें नीम, सहजन व अन्य प्रजाति के पौधे लगाए गए। ये पौधे सड़क किनारे, स्कूल सहित अन्य जगहों पर लगाए गए। इसमें शिवानी सिंह, अपेक्षा सिंह, ग्रंथ सिंह, रवि सिंह, चंद्रमोहन, होरीलाल, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। संगठनों ने रोपे 300 पौधे

संसू, सिकंदराराऊ: दैनिक जागरण की पहल पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जीएस हिदू इंटर कालेज व रेलवे रोड पर 100 पौधों का रोपण किया गया। इसमें सूरज वाष्र्णेय, सुनील माहेश्वरी, राहुल वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, विकास शर्मा, विनय वाष्र्णेय मौजूद थे। वहीं वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा की ओर से जीटी रोड के किनारे व जेपीएस कालेज में 100 पौधों का रोपण किया गया। इसमें प्रबंधक निखिल स्वामी पवन, संजीव गौतम, नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, नीरज बघेल मौजूद थे। महिला कल्याण समिति की ओर से सीपीएस ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। इसमें राधा गुप्ता, कमलेश शर्मा, सुशीला चौहान, रश्मि पाठक, रानी वाष्र्णेय, शशिबाला वाष्र्णेय, प्रेमवती वाष्र्णेय, शशी वाष्र्णेय, आरती वर्मा, लक्ष्मी देवी, खुशबू, विरमा, मीरा मौजूद थीं। हसायन में रोपे गए 100 पौधे

हसायन कस्बा क्षेत्र में वन खंडेश्वर बगीची पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विष्णु दत्त वाष्र्णेय कंछल गुट द्वारा करीब 50 पौधों का रोपण किया गया। इसमें नाथूराम वर्मा, अर्पित दीक्षित सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। वहीं ग्राम श्यामपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान पति सुरेंद्र सिंह नायक द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी