हादसे का मंजर देख सिहर उठे लोग

दर्दनाक दृश्य -छात्रा के परिवार में मचा कोहराम, घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण -विद्यार्थियों को लहूलुहान देख मची चीख-पुकार, परिजन परेशान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM (IST)
हादसे का मंजर देख सिहर उठे लोग
हादसे का मंजर देख सिहर उठे लोग

संवाद सूत्र, हाथरस : त्योहार की छुंट्टी के बाद विद्यार्थी पहले दिन स्कूल-कॉलेज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। दो की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल हो गए। टेम्पो चालक व एक अन्य युवक की हालत नाजुक है। घटना स्थल का मंजर देख घायलों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

दुर्गेश आरडी ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम बर्ष की छात्रा थी। दुर्गेश चार भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही मौत की खबर मिलते ही परिवार को यकीन ही नहीं हुआ। गांव के लोग आनन-फानन मौके पर पहुंचे। वहां छात्रा का लहूलुहान शव देख परिजन बदहवास हो गए तथा रोने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। यही हाल राकेश के परिवार का था। राकेश गांव छोड़कर काफी समय से सासनी में इगलास रोड पानी की टंकी के पास रह रहा था। यहां उसने अपना मकान बना लिया था। राकेश हाथरस शहर के घंटाघर के पास हलवाई की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक लड़का व एक लड़की है। रविवार को ही ये लोग वैष्णो देवी से लौटे थे। बताते हैं कि तबीयत खराब होने के कारण पत्नी ने राकेश से काम पर जाने से मना किया था, लेकिन काफी छुट्टियां होने के कारण वह नहीं माना। पोस्टमार्टम हाउस पर पत्नी व बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल था।

हादसे में घायल विवेक, गणेश व धीरज बागला इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं। वहीं आयुष उर्फ बिट्टू आरपीएम डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। परिजन इनके उपचार में जुटे हैं। घायल नरेंद्र अपनी बुआ के घर गंाव जरैया, सासनी आया था, जहां से आगरा लौट रहा था। टेम्पो चालक महीपाल की हालत भी ¨चता जनक बनी हुई है। दुर्गेश के भाई ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों को बंधाया ढाढ़स

बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने डीएम से फोन पर बात की तथा मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये व घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।

मनमानी से बाज नहीं आ रहे टेम्पो चालक

फोटो -6

हाथरस : टेम्पो में सफर करना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। चालक क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलते हैं। इसके बाद भी टेम्पो को तेज गति से दौड़ाते हैं। चालक के बराबर, आगे-पीछे सब जगह सवारियां लटकी रहती हैं। इसके कारण टेम्पो अनियंत्रित होता है तथा दुर्घटना की वजह बनता है। कभी-कभी तो एक साथ 20 लोगों को थ्री-व्हीलर में ढोया जाता है। यातायात माह के अंतर्गत लगातार चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी ये लोग बाज नहीं आ रहे।

chat bot
आपका साथी