शादी समारोह से लौटे लोग हादसे में घायल

मुरसान में दर्शना रेलवे फाटक के पास कार व मैक्स लोडर की हुई भिड़ंत कार सवार तीन व मैक्स सवार आधा दर्जन लोग हुए चोटिल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 07:12 AM (IST)
शादी समारोह से लौटे 
लोग हादसे में घायल
शादी समारोह से लौटे लोग हादसे में घायल

संवाद सूत्र, हाथरस : मुरसान के गांव दर्शना रेलवे फाटक के पास देर रात कार व मैक्स लोडर की भिड़ंत हो गई। कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोडर सवारों को हल्की चोटें आईं।

मथुरा के डैंपियर नगर निवासी समीर लवानिया सोमवार रात अपने भान्जे की शादी में हाथरस आए थे। उनके साथ डैंपियर नगर के ही अमित सक्सेना व गौरव भी थे। तीनों देर रात कार से लौट रहे थे। मुरसान में दर्शना रेलवे फाटक के पास रात लगभग दो बजे मैक्स लोडर से भिड़ंत हुई। हादसे में तीनों घायल हुए। इनमें समीर लवानिया की हालत नाजुक थी। इसलिए उन्हें जिला अस्पताल से आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। मैक्स लोडर सवार भी शादी समारोह से लौट रहे थे। इगलास के गांव बबली निवासी मनीराम के दो बेटों की बरात गांव मिरगामई आई थी। यहां से बराती लौट रहे थे। रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोडर सड़क सहारे खड़ा कर लिया था। लोडर सवार मनीष, छोटू, बाबूलाल, सुंदर, बंटी सभी निवासी बबली घायल हुए, जो उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

chat bot
आपका साथी