अल्हेपुर में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल

सादाबाद के गांव अल्हेपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के कई लोगों को भाजपा में शामिल किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM (IST)
अल्हेपुर में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल
अल्हेपुर में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल

संसू, हाथरस : सादाबाद के गांव अल्हेपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के कई लोगों को भाजपा में शामिल किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सदस्यता व शपथ दिलाते हुए फूल माला से स्वागत किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाफिज शब्बीर अहमद ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में कहीं भी कोई दंगा नहीं हुआ। कहीं भी हिदू मुस्लिम झगड़े वाली बात सामने नहीं आई। जबकि पूर्व की सरकारों में लगातार हिदू मुस्लिम के बीच दंगे होते हैं। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य सरकारों ने मुसलमानों को लड़ाने का काम करके अपनी राजनीति की है। इसलिए सभी लोग सावधान हो जाएं। 2022 में भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश में दोबारा से परचम लहराएगा, क्योंकि पार्टी का एक ही नारा है। कार्यक्रम आविद अली के संयोजन में हुआ। संचालन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री नजर कुरैशी, राजा कुरैशी, मंडल अध्यक्ष दीन मोहम्मद, तनवीर अहमद, रफीक कुरैशी, आसिफ कुरैशी सहित कई लोग मौजूद रहे। भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर

जासं, हाथरस : समाजवादी पार्टी के •िाला कोषाध्यक्ष मुहर सिंह ने सासनी ब्लाक के गांव उसवा, हडौली, नगला विजैया व मियां नगला जन संपर्क किया। जन संपर्क के दौरान लोगों ने बताया कि वे इस सरकार की जन विरोधी नीतियों से बहुत परेशान हैं। मंहगाई व बेरोजगारी चरम पर है। किसान की खेती, मजदूर की रोजी, युवा की बेरोजगारी और व्यापारी का धंधा चौपट है। गांव हडौली के लोगों ने शिकायत की कि गांव की सड़कें व खरंजा बेहद खराब हैं, परंतु आज तक किसी ने इन्हें ठीक नहीं कराया। गांव उसवा में मुहर सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जन संपर्क के दौरान हबीब खां ग्राम प्रधान, लाल मोहम्मद पूर्व प्रधान, डा. रिजवान, लक्ष्मी बघेल पूर्व प्रधान, पुराण सिंह बघेल, रमेश चंद बघेल, कैलाश चंद जाटव, दिनेश जाटव, प्रेम पाल जाटव, धर्मेंद्र जाटव, धारा सिंह जाटव, गीतम सिंह जाटव, उदयवीर सिंह प्रधान, प्रेम सिंह कुशवाह, वीरेंद्र कुशवाह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी