शहर में धूमधाम से निकाली परशुराम जी की शोभायात्रा

चित्रकूट मंदिर से शाम पांच बजे से शुरू हुई शोभायात्रा शहर में पुष्पवर्षा के साथ किया गया शोभायात्रा का स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:23 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:23 AM (IST)
शहर में धूमधाम से निकाली परशुराम जी की शोभायात्रा
शहर में धूमधाम से निकाली परशुराम जी की शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, हाथरस : भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

आगरा रोड स्थित चित्रकूट व्यायामशाला से भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री व विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में शामिल पूर्व मंत्री के साथ पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व चिराग उपाध्याय सहित सभी अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जेवर का बैंड, राया की नफीरी धार्मिक धुनें बजाते हुए भगवान परशुराम के डोले के आगे चल रही थीं। उसके साथ काली, गणेश व दुर्गा के स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इसमें श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा के साथ अध्यक्ष रविरंजन द्विवेदी, संयोजक राजेश शर्मा, विशाल सारस्वत सहित वरिष्ठ विप्रबंधु चल रहे थे। प्रमुख मार्गाें से होकर गुजरी शोभायात्रा

शोभायात्रा शहर में सादाबाद गेट, चामड़गेट, नयागंज, पत्थरबाजार, घंटाघर, खातीखाना सहित प्रमुख बाजारों से होती मुरसान गेट स्थित बराईमाता के मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मुन्नालाल रावत, पवन गौतम, अनुरोध शर्मा, दीपक सारस्वत, किसनलाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रवीन कौशिक, हरीमोहन शर्मा, अजीत कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजय दीक्षित, बंटी भैया, विशाल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे। आज मनाई जाएगी डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती

संवाद सहयोगी, हाथरस: भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसके लिए बुधवार की सुबह निकलने वाली प्रभात फेरी नहीं निकलेगी। जाटव एकता समिति के महामंत्री ने बताया शाम को घरों में मोमबत्ती जलाई जाएंगी। इसके लिए नाई का नगला व शहर की अन्य बस्तियों में मोमबत्तियों का वितरण किया गया।

-- धार्मिक आयोजनों से आती है खुशहाली व समृद्धि

संसू,सिकंदराराऊ : कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर महिला जागृति मंच की संस्थापिका संतोष पौरुष के नेतृत्व में मोहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संस्थापिका ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से खुशहाली एवं समृद्धि आती है। इसमें मीरा माहेश्वरी, नीलम सक्सेना, ओमवती गोला, कमलेश माहौर, नीलम माहेश्वरी, कमलेश गोला, सुनीता माहौर, डा. भगवती, ज्ञानेंद्र सिंह पौरुष, जेपी गोला, पीयूष पौरुष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी