राशन डीलर के घर के बाहर फायरिग

कार के शीशे तोड़े दरवाजे व छज्जे पर गोली के निशान इलाके में दहशत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:40 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:40 AM (IST)
राशन डीलर के घर के बाहर फायरिग
राशन डीलर के घर के बाहर फायरिग

संवाद सूत्र, हाथरस : कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में विनोबा नगर इलाके की पशु अस्पताल गली में सोमवार की शाम को राशन डीलर के घर के बाहर कार सवारों ने फायरिग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई। फायरिग में राशन डीलर की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कस्बे के पशु अस्पताल गली में राशन डीलर बृजेश कुमार का मकान है। शाम के वक्त मकान का दरवाजा बंद था। उनकी कार बाहर खड़ी थी। तभी कार में सवार तीन युवक आए और उन्होंने राइफल तथा तमंचों से राशन डीलर के घर को निशाना बनाते हुए फायरिग शुरू कर दी। गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी मगर एक गोली राशन डीलर के दरवाजे पर लगी, जबकि अन्य गोलियां घर के बाहर छत पर निकले हुए छज्जे में लगी, जिनके निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। अचानक फायरिग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकल आए। वारदात के बाद युवक कार में बैठकर भाग गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन युवकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। राशन डीलर बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फायरिग करने वाले युवक आखिरकार कौन थे? पुलिस व राशन डीलर इसके बारे में जानकारी करने में जुट गए हैं। नगला तुंदला में दबंगों के

उत्पीड़न से दंपती परेशान

संस, हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला तुंदला निवासी रुकसाना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि एक साल पूर्व उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उस मामले में लोगों ने समझौता करा दिया। 16 जून की रात को जब उसका पति घर पर नहीं था, तो आरोपित घर पर आ गए और उसके साथ बदतमीजी की। 18 जून को महिला के पति राजू के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। गुरुवार को पति के साथ महिला एक्सरे कराने जा रही थी। रास्ते में फैसला करने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप दंपती ने लगाया है।

chat bot
आपका साथी