खुली बोली से 300 रुपये प्रति क्विटल तक बढ़े धान के भाव

मंडी प्रशासन द्वारा लगाई जा रही है खुली बोली दो टीमों के जरिये बोली लगवाकर बिक्री हो रहा है धान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:51 AM (IST)
खुली बोली से 300 रुपये प्रति  क्विटल तक बढ़े धान के भाव
खुली बोली से 300 रुपये प्रति क्विटल तक बढ़े धान के भाव

संवाद सहयोगी, हाथरस : मंडी में खुली बोली लगने से धान की कीमतों में तीन सौ रुपये प्रति क्विटल तक का इजाफा हुआ है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

धान की कम कीमतों की शिकायत पर अधिकारियों ने मंडी में खुली बोली लगाकर धान की बिक्री कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मंडी में दो टीम बनाई गई हैं। इनमें एक टीम सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक व दूसरी टीम बारह बजे से शाम को बोली खत्म होने तक रहती है। 1600 रुपये प्रति क्विटल बिकने वाला धान आठ दिन में 1900 रुपये प्रति क्विटल तक पहुंच गया है। इनका कहना है

मंडी में धान की खुली बोली लगने से इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। किसानों के सामने बोली लगने से अब उन्हें आढ़तियों से भी कोई शिकवा नहीं है। आढ़ती हमेशा किसानों को अधिक लाभ दिलाने के पक्षधर रहे हैं।

-मुकेश, आढ़ती किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ही मंडी में धान की फसल की बिक्री के लिए खुली बोली लगवाई जा रही है। सामने धान की रेट निर्धारित होने से किसान भी इससे खुश दिख रहे हैं।

-यशपाल सिंह, मंडी सचिव

chat bot
आपका साथी