ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई

ब्रज के द्वार देहरी हाथरस के भक्तों ने सोमवार को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:20 AM (IST)
ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई
ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई

जासं, हाथरस : ब्रज के द्वार देहरी हाथरस के भक्तों ने सोमवार को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई। जयकारों के साथ भक्ति रस में डूबे राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन भक्तों ने देव दर्शन करते हुए अपनी अर्जी लगाई।

बरसाना मंडल के तत्वावधान में इन दिनों ब्रज चौरासी कोस यात्रा का क्रम चल रहा है। इस बार प्रभातफेरी के बाद सभी भक्तों ने सादाबाद गेट स्थित बूटीनाथ मंदिर से बसों द्वारा ब्रज में प्रवेश किया। ब्रज के गांव कमई स्थित विशाखा सखी के दरबार पहुंचे भक्तों ने भजन कीर्तन किया। साथ ही विशाखा जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर भगवान की लीला में सीधे हाथ की तरफ विशाखा व सुदेवी व उल्टे हाथ की तरफ रंग देवी व इंदुलेखा की सेवा के दर्शन हैं। विशाखा जी का दूसरा नाम अनुराधा भी है। इससे पूर्व यात्रा ऊंचा गांव स्थित ललिता सखी मंदिर पर पहुंची। देह बिहारी के दर्शन किए और देवकुंड से आचमन लिया। इसके बाद गहवरवन में राधा रस मंदिर, दान बिहारी जी, कुशल बिहारी जी, तुंग विद्या के अलावा बरसाना स्थित अष्टसखी मंदिर में भी दर्शन किए। देर रात बूटीनाथ मंदिर पर पहुंचकर यात्रा ने विश्राम लिया। यात्रा में कैलाशचंद्र वाष्र्णेय, आशीष जैन, आशा शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, पंकज गुप्ता, विकास अग्रवाल, रोचक जैन, मनमोहन, सचिन, मुकेश शर्मा, संदीप माहेश्वरी, गुड्डी देवी, शिवानी, आरती शर्मा मौजूद रहीं। समाज को एकजुट करने का संकल्प

जास, हाथरस : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेन्द्र सिंह से विचार के उपरांत जिला प्रभारी अनिल सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने ठाकुर विनय कुमार सिंह को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया है। महासभा के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विनय कुमार सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट कर संगठन से जोड़कर मजबूत बनाऊंगा। ठाकुर हरीश सेंगर, ठाकुर प्रदीप सिंह, ठाकुर रवि प्रताप सिंह, ठाकुर आशीष सिंह, विशाल ठाकुर, ठाकुर सोहन सिह, गोविद चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी