नागरिकता बिल पर बरसे विपक्षी, भाजपाई गद्गद

भाजपा समर्थकों ने बताया ऐतिहासिक कदम विपक्षी बोले धर्म क आधार पर देश को बांटने का प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:55 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:01 AM (IST)
नागरिकता बिल पर बरसे विपक्षी, भाजपाई गद्गद
नागरिकता बिल पर बरसे विपक्षी, भाजपाई गद्गद

जासं, हाथरस: नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को राज्यसभा से भी पास होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सहित सपा-बसपा इसे देश विरोधी बता रहे हैं। अपने पार्टी मुखिया की तरह यहां के भी नेता इसे जनहित में नहीं बता रहे हैं। जबकि भाजपा समर्थक इसे राष्ट्रहित में बता रहे हैं। उनका कहना है कि पड़ोसी देश में इन्हीं धर्मों के लोगों का उत्पीड़न होता आया है और हो रहा है। इसलिए कानून में इन्हीं को जगह दी गई है। विपक्षी दल इसे केवल राजनीतिक एजेंडा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां आम लोगों में भी इस बिल को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिल रही है। विपक्षी दलों की गतिविधियां छोड़ दें तो कहीं भी विरोध के स्वर नहीं है। साफ है कि आम लोग इसके पक्ष में है। सीधा सरोकार न होने के कारण लोग में भी इसमें अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

--

फोटो-

केंद्र व प्रदेश सरकार देशहित में काम कर रही है। पड़ोसी देशों में इन धर्मों के लोग उत्पीड़न झेलते आए हैं। बेघर को घर देने में कोई बुराई कैसे हो सकती है। हम नहीं चाहते कि कश्मीर के स्थायी निवासियों ने जो झेला वो कोई और झेले। राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए नागरिकता संशोधन बिल का गिने-चुने दल विरोध कर रहे हैं तथा लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आम लोग सरकार के इस कदम से संतुष्ट हैं।

- गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा --

फोटो-

देश में आर्थिक मंदी का दौर है। सरकार को इससे उभरने के लिए रणनीति बनानी चाहिए। बेरोजगारी दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, लेकिन इस तरह के बिल लाकर केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। नागरिक संशोधन बिल देशहित में नहीं हो सकता, क्योंकि यह धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है।

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

--

फोटो-

केंद्र सरकार को जो काम करना चाहिए। वह कर नहीं रही। धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण तक तमाम राज्य व लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसकी कोई न कोई वजह तो है। यह लोकतंत्र के हित में नहीं।

देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक व सपा नेता

--

फोटो-

नागरिक संशोधन बिल के जरिए सरकार धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। हर तरफ विरोध है। इसके बाद भी बिल को जबरन लोगों पर थोपा जा रहा है। वैसा ही हो रहा है, जैसा नोटबंदी में हुआ।

बनी सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा

---- फोटो- 54 बिल की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध जासं, हाथरस: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नागरिक संशोधन बिल का विरोध किया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नारे लगाते हुए केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। शहीद भगत सिंह पार्क पर संशोधित बिल की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाई गईं। प्रदर्शन में बीना गुप्ता एडवोकेट, हरिशंकर वर्मा, अविनाश पचौरी, गिर्राज सिंह, राधेश्याम अग्निहोत्री, अनुज संत विनोद शर्मा, शशि, ऋषि कुमार कौशिक मुन्ना लाल शर्मा, भगवान शर्मा, विष्णु कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी