खेत पर मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका जताई

गले में पड़ा था रस्सी का फंदा शरीर में थे करंट के निशान वृद्धा के शरीर के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:58 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:58 AM (IST)
खेत पर मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका जताई
खेत पर मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका जताई

संसू, हाथरस : सादाबाद के गांव बढ़ार में खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई वृद्धा का शव खेत पर ही मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्धा के गले में रस्सी का फंदा मिला, शरीर में करंट के निशान थे। वृद्धा की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गांव बढ़ार निवासी 65 वर्षीय शरबती देवी पत्नी इंद्रजीत सिंह बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव से करीब 400 मीटर की दूरी पर पशुओं के लिए घास काटने गई थी। तीन-चार घंटे तक वृद्धा के न लौटने पर स्वजन उसे खेत पर देखने पहुंचे। उसका शव खेत में पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया ने छानबीन की। वृद्धा के गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। शरीर में करंट जैसे निशान थे। ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन घटना की वजह सामने नहीं आई है। खेत में बिजली का तार ढूंढ़ा गया, लेकिन बिजली का कहीं कनेक्शन नहीं मिला। पास में ट्यूबवेल जरूर था, जो निकटवर्ती गांव गढ़ी एवरन के एक किसान का था। संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को होने पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। वृद्धा के गले में रस्सी का मिलना तथा शरीर में करंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका के बेटे श्याम सुंदर ने बताया कि उसकी मां की हत्या की गई है। मां की नाक की लौंग, कुंडल तथा पैरों से पायल गायब हैं। एसएचओ डीके सिसौदिया का कहना है कि इस मामले में स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी