फैक्ट्री में रखे पुराने टायरों में लगी भीषण आग

हाथरस गांव रघनियां स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:05 AM (IST)
फैक्ट्री में रखे पुराने टायरों में लगी भीषण आग
फैक्ट्री में रखे पुराने टायरों में लगी भीषण आग

हाथरस : गांव रघनियां स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री में रखे पुराने टायरों में लगी थी। भीषण लपटें देख आसपास के ग्रामीणों में अफरातरफी मच गई। पुलिस के साथ हाथरस और अलीगढ़ से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। पांच घंटे तक आग बुझाने की कवायद चलती रही।

रूहेरी व रघनियां के बीच बालाजी प्रोसेसिग एंड इंडस्ट्रीज नाम की एक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पुराने टायरों को जलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव वाले वहां पहुंच गए। पुलिस को बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। टायरों तक पहुंचते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में छाए धुएं के गुबारों को देखते ही आसपास से लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना हाथरस गेट से एसआइ देवदत्त मौके पर पहुंच गए। बाद में थाना सासनी पुलिस भी पहुंच गई। हाथरस, सासनी, सादाबाद व सिकंदराराऊ से दमकल पहुंच गई। आग को बेकाबू होते देख अलीगढ़ से भी दो दमकल बुलानी पड़ीं। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकलों को करीब पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी। सीएफओ अरविद कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रघनियां स्थित इस फैक्ट्री में काला तेल बनाया जाता है। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्ट्री संचालक चिराग गोयल भी पहुंच गए। भारी क्षति होने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री संचालक ने आग हुए नुकसान के बारे कुछ नहीं बताया है।

chat bot
आपका साथी