ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सपाइयों का उपद्रव

सिकंदराराऊ में ब्लाक प्रमुख के चुनाव की मतगणना के दौरान बवाल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 12:11 AM (IST)
ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान 
सपाइयों का उपद्रव
ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सपाइयों का उपद्रव

संसू, हाथरस: सिकंदराराऊ में ब्लाक प्रमुख के चुनाव की मतगणना के दौरान बवाल हो गया। दोनों प्रत्याशियों में मुकाबला बराबरी का होने पर सपाइयों की भीड़ ब्लाक तक पहुंचने की कोशिश करने लगी। रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। फायरिग भी की। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।

सिकंदराराऊ में भाजपा से अजय प्रताप तथा समाजवादी पार्टी से सुदामा देवी के बीच मुकबला था। पुलिस ने मतदान कराने के लिए ब्लाक के दोनों ओर जीटी रोड पर 200 मीटर दूर बैरियर लगाए थे। अलीगढ़ रोड की तरफ बैरियर पर भाजपा प्रत्याशियों को रोका गया था, जबकि एटा रोड की तरफ बैरियर पर सपाइयों को रोका गया था। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई। दोनों प्रत्याशियों को 39-39 वोट मिलने से मुकाबला टाई हो गया। अब पर्ची डालकर चुनाव परिणाम घोषित किया जाना था। इसकी तैयारियां चल रही थीं। इस बीच सपा के समर्थक बैरियर के अंदर आने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका। एसपी विनीत जायसवाल उन्हें समझा रहे थे कि भीड़ की तरफ से पथराव शुरू हो गया। जवाब में पुलिस को लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। उपद्रवियों ने सिकंदराराऊ नगर से लेकर एटा वार्डर तक कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पथराव में सपा प्रत्याशी सुदामा देवी का बेटा देवेंद्र यादव उर्फ बंटी भी घायल हो गया। वहीं कई पुलिसकर्मियों के भी चोट आई हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। कुछ लोगों ने बंटी यादव को दूसरे प्रत्याशियों के समर्थक द्वारा गोली मारने की अफवाह उड़ा दी। एसपी ने सभी अफवाह का खंडन किया है।

सपा प्रत्याशी के समर्थक बैरियर तोड़कर अंदर आना चाहते थे। रोकने पर समर्थकों ने पुलिस पर पथराव और फायरिग की। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सपा प्रत्याशी का बेटा भी पत्थर लगने से घायल हुआ है।

विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस

chat bot
आपका साथी