अब वाटर व‌र्क्स कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान

प्रमोशन न होने पर आमरण अनशन की दी गई चेतावनी 28 जनवरी तक प्रमोशन करने का अल्टीमेटम दिया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 07:51 AM (IST)
अब वाटर व‌र्क्स कर्मियों ने  किया आंदोलन का एलान
अब वाटर व‌र्क्स कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान

संवाद सहयोगी, हाथरस : स्वायत्त शासी कर्मचारी महासंघ से संबद्ध जलकल टेक्निकल कर्मचारी संघ ने भी प्रमोशन की मांग को लेकर आंदोलन का एलान कर दिया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार पंकज और महामंत्री जगवीर ¨सह रावत के मुताबिक गुरुवार को संघ की बैठक हुई जिसमें 28 जनवरी तक प्रमोशन न होने पर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों के मुताबिक वाटर व‌र्क्स में भी 18 साल से किसी का प्रमोशन नहीं हुआ है। कई बार आंदोलन किया जा चुका है। आठ से 11 जनवरी के बीच भी वाटर व‌र्क्स में धरना दिया गया था। जिसके बाद नगर पालिका हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा और ईओ स्वदेश आर्य ने 15 जनवरी तक प्रमोशन की कार्यवाही पूरा कर लेने का भरोसा दिया था। कई दिन बीतने पर भी किसी का प्रमोशन नहीं किया गया। वादाखिलाफी से नाराज संघ के सदस्यों ने 28 जनवरी तक का समय नगर पालिका प्रशासन को दिया है। इसके बाद सभी कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। संघ के महामंत्री जगवीर ¨सह रावत का कहना है कि वाटर व‌र्क्स से परिसेवक रामबाबू का तबादला नगर पालिका में कर दिया गया है। वाटर व‌र्क्स में बाबुओं के तीन पद हैं जो सालों से रिक्त पड़े हैं। प्रमोशन न होने के कारण रामबाबू परिसेवक के पद पर ही कार्यरत हैं, जबकि वह दो बाबुओं का कार्य अकेले कर रहे हैं। ऐसे में उनके तबादले से कार्य प्रभावित हो जाएगा। उनकी जगह दो बाबुओं को नगर पालिका से वाटर व‌र्क्स ट्रांसफर कर देना चाहिए। वहीं नगर पालिका से भी एक परिसेवक को वाटर व‌र्क्स ट्रांसफर किया गया है। पालिका कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध धरना देने के बाद सभी की सूची तैयार कर उनके तबादले की तैयारी की जा रही है। इससे नगर पालिका कर्मियों में रोष है।

chat bot
आपका साथी